फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   24 एमएम बारिश में ही ही चरमराई बिजली व्यवस्था...शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग रहे परेशान

24 एमएम बारिश में ही ही चरमराई बिजली व्यवस्था...शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग रहे परेशान

Tue, 12 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
24 एमएम बारिश में ही ही चरमराई बिजली व्यवस्था...शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग रहे परेशान
24 एमएम बारिश में ही ही चरमराई बिजली व्यवस्था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार रात्रि हल्की बारिश में ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई और शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। रात भर लोग बिजली का इंतजार करते रहे तो दिन में सेक्टर 19 के आस-पास के एरिया में काफी परेशानियां आईं।
शनिवार रात्रि करीब 9 बजे के बार तेज बारिश शुरू हो गई। जो लगभग आधे घंटे तक चली। इसके बाद रात भर हल्की बूंदाबांदी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार करीब 24 एमएम बारिश हुई है। लेकिन इस थोड़ी सी बारिश में ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई। सोमवार रात को ढांड रोड, करनाल रोड सहित शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। इसके बाद दिन में भी कई कालोनियों में बिजली नहीं थीं। दोपहर के समय सेक्टर 19 के आस-पास के एरिया में ब्रेक डाउन हो गया।
विज्ञापन

वहीं करनाल रोड पर पूर्व डीसी आवास के आस-पास की कालोनी में पूरा दिन बिजली ठप्प रही। लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत करते रहे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। रात्रि करीब आठ बजे तक भी यहां बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी के लोगों ने कहा कि पूरा दिन बिजली ना आने से उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं।
वहीं एसडीओ मनोज कुंडू ने कहा कि बारिश में थोड़ी सी परेशानी हो जाती है। दिन में हुडा में स्थित पावर हाउस में ब्रेक डाउन हो गया था। करनाल रोड पर खराब बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
बारिश से गेहूं की फसल में होगा लाभ : मौसम वैज्ञानिक डा. धर्मबीर डागर ने बताया कि बारिश के कारण गेहूं की फसल में लाभ ही होगा। कुछेक सब्जियों की फसल में जरुर नुकसान हो सकता है। लेकिन गनीमत यह रही कि बारिश ज्यादा नहीं थीं। बारिश के बाद ठंड भी बढ़ेगी।

दूसरे दिन भी हुई बरसात, सूर्य देव के नहीं हुए दर्शन
फोटो नंबर-17
राजौंद। पिछले दो दिनों से हो रही बे मौसमी बरसात ने मौसम में ठंडक के एहसास को ओर बढ़ा दिया है। आम जनता को ठंड के चलते अपने घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया। बरसात के खत्म होने के बाद ही सर्दी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया तो हर कोई सर्दी के चलते गर्म वस्त्रों में ढका दिखाई देने लगा। पिछले दो दिनों से सूर्य देव भी नजर नही आए। जिसके चलते सर्दी ओर भी प्रभाव शाली नजर आई।

सोमवार की रात को हुई बरसात से नगरपालिका के पानी निकासी के दावे टाय टाय फिस होकर रह गए। कैथल असंध मार्ग पर बने नालों में पानी निकासी न होने के कारण सारा पानी सडक़ पर भर गया। जिससे दुकानदारों का धंधा भी पूरा दिन चौपट रहा। हालांकि बाद में नगरपालिका प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों को लगाकर नालों से सफाई करवाई गई। जिससे थोड़ी पानी निकासी होने से दुकानदारों ने राहत की सांस ली।


,. शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग रहे परेशान
रात को कई इलाकों में रही बिजली गुल तो दिन में हुडा सेक्टर 19 में आई परेशानी
करनाल रोड पर पूर्व डीसी आवास के बाहर दिन भर रही बिजली बंद
बार-बार शिकायत के बावजूद देर रात ठीक हो पाई बिजली
फोटो संख्या-33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed