{"_id":"597793834f1c1b43018b4661","slug":"161501008771-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी के बाद गुलियाणा में गोशाला बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी के बाद गुलियाणा में गोशाला बंद
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमकी के बाद गुलियाणा में गोशाला बंद
कैथल। प्रदेश सरकार 15 अगस्त तक शहरों को कैटल फ्री करने का प्रयास कर रही है। लेकिन गांव गुलियाणा में लोगों के सहयोग से चल रही एक गोशाला एक परिवार ने बंद करवा दी है। परिवार जमीन को कब्जाना चाहता है। लोगों का कहना है कि पहले भी शामलात की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। सुरेश व चांदी ने बताया कि तीन साल से गांव में गोशाला चलाई हुई है। जहां 15 से 20 गाय रखी हुई है। चार पांच दिन पहले गोशाला में सेवा करने वाले युवक पर हमला कर दिया। उल्टा उसी के खिलाफ थाना में झूठी शिकायत कर दी। बार-बार मिल रही धमकी के कारण ग्रामीणों ने गोशाला ही बंद कर दी। गायों को वहां से निकाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है यह परिवार शुरू से ही इस जमीन पर कब्जा करना चाहता था, इसलिए वहां पर गोशाला नहीं चलने दे रहे हैं। आए दिन के झगड़े से परेशान लोगों ने वहां से गोशाला ही बंद कर दी।