फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मेरा हरा भरा हरियाणा जित दूध दही का खाणा, सोंदी सोंदी खूशबु जिन माटी तै आवे, मोर पपीहे, कोयल जिस मस्ती मैं गीत सुनावे

मेरा हरा भरा हरियाणा जित दूध दही का खाणा, सोंदी सोंदी खूशबु जिन माटी तै आवे, मोर पपीहे, कोयल जिस मस्ती मैं गीत सुनावे

Thu, 06 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
मेरा  हरा भरा हरियाणा जित दूध दही का खाणा, सोंदी सोंदी खूशबु जिन माटी तै आवे, मोर पपीहे, कोयल जिस मस्ती मैं गीत सुनावे
मेरा हरा भरा हरियाणा जित दूध दही का खाणा, सोंदी सोंदी खुशबू जिन माटी तै आवे, मोर पपीहे, कोयल जिस मस्ती मैं गीत सुनावे
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के तीसरे दिन भी हरियाणवी सांस्कृतिक में दी मनमोहक प्रस्तुतियां
फोटो नंबर-23 से 29
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में चल रही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के तीसरे दिन भी प्रतिभागियों ने अपनी हरियाणवी प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। तीसरे दिन सेकेंडरी शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव प्रसाद ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया जबकि जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर नौंवी व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हरियाणवी डांस व स्क्टि में अपनी प्रस्तुति दी।
विद्यार्थियों ने बुधवार को प्रतियोगिता के दौरान हरियाणवी ग्रुप सांग व डांस की प्रस्तुति से सभी दर्शकों की वाहवाही लूटी। छात्राओं की मत छेड़ बलम मेरे चूंदड़ नै हो ज्यागी तकरार, मेरा हरा भरा हरियाणा जित दूध दही का खाणा, सोंदी सोंदी खुशबू जिन माटी तै आवे, मोर पपीहे, कोयल जिस मस्ती मैं गीत सुनावे व काले ओ ठवादे मन्नें मटकी, लाग ज्यागी कमर मैं झटकी.. की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यातिथि ने कहा कि सांस्कृतिक उत्सव में प्रतिभागियों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां देते हुए हरियाणा के लोक जीवन का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक उत्सव के तहत कक्षा 9 से 12 वर्ष आयु वर्ग में 22 टीमों, समूह गान प्रतियोगिता में 22 टीमों एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। इसी प्रकार लघु नाटिकाओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने शहीदों की कुर्बानियों का संदेश भावी पीढ़ियों तक बखूबी रूप से पहुंचाया तथा उन्हें अपना आदर्श बनाने का आह्वान किया। नाटिकाओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्त्री-पुरुष समानता, कन्या भ्रूण की करुण पुकार व व्यवस्था पर चोट जैसे मुद्दों के बारे में दर्शकों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 श्रेणी में सिरसा प्रथम, फतेहाबाद द्वितीय तथा पानीपत तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा 6 से 8 श्रेणी में हिसार प्रथम, पंचकूला द्वितीय एवं सोनीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 10 की श्रेणी में सिरसा प्रथम, महेंद्रगढ़ द्वितीय तथा फतेहाबाद तृतीय स्थान पर रहा। एकल गायन रागनी प्रतियोगिता में 9 से 12 कक्षा श्रेणी में फतेहाबाद प्रथम, सिरसा द्वितीय, नूंह तृतीय तथा पानीपत चौथे स्थान पर रहा। कक्षा 9 से 12 श्रेणी के एकल नृत्य में सोनीपत प्रथम, कैथल द्वितीय, रोहतक तृतीय और भिवानी चौथे स्थान पर रहा।

इस अवसर पर फतेहाबाद के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, सहायक निदेशक पंचकूला नंदकिशोर वर्मा व कार्यक्रम अधिकारी पंचकूला प्रमोद शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी चंद्राणी रॉय ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। निर्णायक मंडल में गिरीश कौशिक व सुदर्शन शर्मा शामिल थे। इस मौके पर रेवाड़ी के नोडल अधिकारी प्रदीप यादव व सहायक खेल शिक्षा अधिकारी अनिल हुड्डा, नोडल अधिकारी अमृत सचदेवा, अनिल कथूरिया, अशोक भट्ट, सूरजभान सांडिल्य, अश्वनी अरोड़ा, अश्वनी मंगला, सूबे सिंह मलिक, विनय गुलाटी, सुनीता आहूजा, सुनीता नागपाल, सुषमा राणा, सुनंदा खुराना सहित अन्य संबंधित अधिकारी व टीमों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed