फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को किया जिले में हजारों लोगों ने नमन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को किया जिले में हजारों लोगों ने नमन

Thu, 23 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को किया जिले में हजारों लोगों ने नमन
पूर्व प्रधानमंत्री को किया हजारों लोगों ने नम आंखों से किया नमन
विज्ञापन

- 15 जगहों पर नमन के लिए लगाए गए तंबू, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं सहित जिले भर के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में पहुंची अस्थि कलश यात्रा

फोटो संख्या-19 से 21
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के कैथल पहुंचने पर वीरवार को जिले भर में हजारों लोगों ने उन्हें नमन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में जिले में गांव किठाना से प्रवेश करते हुए यह यात्रा कैथल-जींद मार्ग पर करीब 15 जगहों पर रुकी, जहां लोगों ने पूर्व पीएम को पुष्पांजलि दी। जिले भर के भाजपा नेता व कार्यकर्ता इन जगहों पर हाथों में फूल लिए खड़े थे। कैथल-जींद, कैथल-अंबाला मार्ग से होते हुए यात्रा कुरुक्षेत्र के पिहोवा की ओर रवाना हुई। जहां शाम के समय पिहोवा के तीर्थ में अस्थि विसर्जन किया गया।
सुबह से ही लोगों में अस्थि कलश यात्रा को नमन करने की उत्सुकता थी। गांव किठाना से लेकर पिहोवा की ओर जिले के करीब 41 किलोमीटर क्षेत्र में से गुजरी अस्थि कलश यात्रा में जब तक सूरज-चांद रहेगा, अटल बिहारी का नाम रहेगा, अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के गगनभेदी नारों से आसमान गुंजायमान रहा। गांव किठाना से क्योड़क गांव तक लोगों की भारी भीड़ इस महान नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए काफी समय तक पंक्तियों में खड़ी नजर आई। वहीं यात्रा में अटल बिहारी वाजपेयी के लाउड स्पीकर के माध्यम से रिकॉर्डेड भाषण व उनकी कविताओं को उन्हीं की आवाज सुनकर कई कार्यकर्ता भावुक हो गए।
विज्ञापन

इन स्थानों पर हाथों में फूल लिए खड़े थे लोग : किठाना गांव से लेकर तारागढ़, कसान, देवबन, तितरम, तितरम मोड़, जींद बाईपास, मॉडल टाउन, अग्रसेन धर्मशाला, महेश चौक, पिहोवा चौक, आरकेएसडी कॉलेज, विश्वकर्मा चौक, जगदीशपुरा, उझाना व क्योड़क में लोग लाइनों में हाथों में फूल लिए खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तथा टोहाना के विधायक सुभाष बराला, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सोनीपत लोकसभा सांसद रमेश कौशिक, गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर, पूंडरी के विधायक प्रो. दिनेश कौशिक, महामंत्री संदीप जोशी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार दीपक मंगला, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी, हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विजय पाल, हरियाणा हाउसिंग फेडरेशन के चेयरमैन ओमप्रकाश पहल के नेतृत्व में अस्थि कलश यात्रा जींद से किठाना में प्रवेश करके क्योड़क होते हुए पिहवा की तरफ रवाना हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, हरियाणा राज्य वन विकास निगम के चेयरमैन अरुण सर्राफ, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा शाखा के उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश अग्रवाल, पूर्व विधायक लीला राम, रणधीर गोलन, हरपाल सिंह चीका, शैली मुंजाल, अजीत चहल, कमलेश ढांडा, रामपाल राणा, सुरेश संधु, जगीर सिसला, सुरजीत सांघन, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुरेश गर्ग नौच, राव सुरेंद्र सिंह, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य श्याम सुंदर बंसल, राजपाल तंवर, संजय भारद्वाज, ज्योति सैनी, प्रवीण सरदाना, विजय शर्मा, मनीष कठवाड़ सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी अस्थि कलश यात्रा में शामिल हुए और वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एसडीएम कमलप्रीत कौर, बीडीपीओ सुमित चौधरी, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल देश के नेता ही नहीं थे, बल्कि वे विश्व के नेता थे। उनके निधन से पूरे विश्व में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व को मद्देनजर रखते हुए नेता प्रतिपक्ष होते हुए भी तत्कालीन सरकार द्वारा उन्हें भारत का पक्ष रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ में भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed