फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एक विद्यालय, जहां बच्चों को सौर ऊर्जा से मिलने वाली बिजली से होती है पढ़ाई में आसानि

एक विद्यालय, जहां बच्चों को सौर ऊर्जा से मिलने वाली बिजली से होती है पढ़ाई में आसानि

Sat, 03 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
एक विद्यालय, जहां बच्चों को सौर ऊर्जा से मिलने वाली बिजली से होती है पढ़ाई में आसानि

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय डोहर जिले का ऐसा पहला स्कूल है, जहां सौर ऊर्जा की सहायता से मिलने वाली बिजली बच्चों की शिक्षा में सहायक बनी हुई है। इस स्कूल में सौर ऊर्जा की सहायता से ही प्रवेश द्वार किसी कारपोरेट कार्यालय की तरह से रात को भी टिमटिमाता है। इसी तरह की अनेकों ऐसी उपलब्धियों की बदौलत इस स्कूल को मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में जिले में प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है।

चयन होने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत व सभी स्टाफ सदस्यों की बैठक स्कूल में हुई। जिसमें मुख्याध्यापक दलबीर राठी ने बताया कि हमारे विद्यालय ने सौंदर्यीकरण में जिले में प्रथम स्थान पर चयनित हुआ है और सरकार द्वारा पुरस्कार में एक लाख की राशि स्कूल को दी गई है। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान जनक राज व बलजीत सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के मुख्याध्यापक दलबीर राठी व स्टाफ सदस्यों को दिया। राठी ने बताया कि हमारा स्कूल सौंदर्यीकरण के साथ-साथ शिक्षा, खेलों, क्विज प्रतियोगिता, साइंस प्रतियोगिता आदि गतिविधियों में भी अव्वल है। स्कूल में सबसे पहले सौर ऊर्जा सिस्टम लगाया गया। साथ ही यहां वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम भी लगा है। सरपंच प्रतिनिधि राजीव कुमार ने पंचायत द्वारा स्कूल में सौर ऊर्जा संयंत्र व पानी की टंकी आदि कार्य करवाए गए हैं। बच्चों को मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर जनकराज, बलजीत, कृष्ण कुमार, रति राम पंच, जसबीर पंच, पाला राम पंच, अनिल कुमार, विनोद कुमार गर्ग, योगेश कुमार, मनोहर लाल, फकीरचंद, कमलेश कुमारी, यशपाल, मेवा सिंह, स्नेह सभरवाल, रीतू रहेजा, रमा वैघ, संजीव कुमार, दिनेश कुमार मौजूद रहे। स्कूल स्टाफ में अनिल कुमार, योगेश, विनोद, कमलेश कुमारी, संजीव, यशपाल, मेवा, रामा देवी, स्नेह, ऋतु रहेजा का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन



लैग- राजकीय माध्यमिक विद्यालय डोहर मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण में जिले में प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित
हेडिंग- एक विद्यालय ऐसा जहां सौर ऊर्जा की बिजली में बच्चे करते हैं पढ़ाई
फोटो संख्या-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed