{"_id":"5c0c0e0bbdec2241a26da053","slug":"131544293899-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 में से 11 प्रतिभागियों ने लिए नाम वापिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 में से 11 प्रतिभागियों ने लिए नाम वापिस
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
65 में से 11 प्रतिभागियों ने लिए नाम वापिस
अब 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, 13 का होना है बतौर पार्षद चुनाव
एसडीएम कैथल कमलप्रीत कौर ने पूरी करवाई नामांकन पत्र वापिस लेने की प्रक्रिया
फोटो संख्या-30
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी के चुनाव के लिए शनिवार को नाम वापिस लेने के अंतिम दिन 65 में से 11 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस ले लिए। अब 13 वार्डों के लिए 54 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें 36 महिलाएं व 18 पुरुष प्रतिभागी हैं। इस बार चेयरपर्सन का पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण महिला प्रत्याशी पुरुष प्रत्याशियों के मुकाबले में दोगूनी संख्या में चुनावी मैदान में उतरी हैं। वार्ड नंबर 4 में हांलाकि एक भी महिला प्रत्याशी नहीं हैं। वार्ड 6 में सबसे अधिक 8 प्रत्याशी और 4 व 10 में दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
इन उम्मीदवारों ने वापिस लिए अपने नाम:-शनिवार को नाम वापिस लेने वालों में वार्ड न. 2 से संदीप सैनी व कुलदीप सिंह, वार्ड न. 3 पवन कुमार, वार्ड 4 में अजीत सिंह व सीमा, वार्ड 7 में भावना, वार्ड 8 में मीनाक्षी, वार्ड 10 से सरिता व सोनिया, वार्ड 12 में से संगीता व संदीप ने अपना नामांकन वापिस ले लिया।
ये डटे हैं मैदान में:-वार्ड 1 में रमा रानी बंसल, किरण लता गुप्ता, प्रोमिला शर्मा, कुसुम बंसल। वार्ड न. 2 में जयपाल, अनुराग, भूपसिंह, व गुड्डी सैनी। वार्ड न. 3 में पालाराम, सुनीता व अनिल कुमार। वार्ड 4 में कुलविंद्र सेवा सिंह, 5 में बाला देवी, सुषमा, सुमन व रमेश, 6 में ऋतु, आशा रानी, पुजा रानी, सीमा, ममता रानी, कांता देवी, रीना रानी व ममता देवी, 7 में पूनम बाला, झोली व संतोष, 8 में अमृता, अजय, बेबी, रामपाल, शैलजा, रतन सिंह व रमेश कुमार, वार्ड न. 9 में ममता, पूनम, किरण देवी, राजेश, ममता देवी व मुकेश कुमार, वार्ड 10 में दीपू रानी, ज्योति, 11 में रोशनी, सीमा, सुमन व सोनिया, 12 में रामकुमार, राजबीर, दिनेश व जयभगवान और वार्ड न.13 में कोमल, कमलेश व कमलेश चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन
इस बार प्रत्याशी का फोटो भी होगा बेल्ट पेपर पर:-चुनाव अधिकारी एसडीएम कमलप्रीत कौर ने बतायाकि इस बार बेल्ट पेपर के साथ में प्रत्याशी की फोटो रहेगी। 13 दिसंबर को एग्लों संस्कृत विद्यालय में चुनाव में कर्मचारियों को चुनाव रिहर्सल करवाई जाएगी और चुनाव ड्यूटियां वितरित की जाएगी। 16 दिसंबर को मतदान होंगे और दो दिन बाद 19 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। जिसके लिए स्कूल में ही स्ट्रांग रूम व काऊंटिंग सेंटर रहेगा।