फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बदहाल हुई कपिस्थल गोशाला को 10 लाख रुपये का सहारा

बदहाल हुई कपिस्थल गोशाला को 10 लाख रुपये का सहारा

Thu, 20 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बदहाल हुई कपिस्थल गोशाला को 10 लाख रुपये का सहारा
बदहाल हुई कपिस्थल गोशाला को 10 लाख रुपये का सहारा
विज्ञापन

संचालक बोले, हड्डी रोड़ा बंद होने से मृत गाय नहीं उठ रही गोशालाओं से
ईओ मानता नहीं बोलता, कर्मचारी ही नही तो व्यवस्था कहां से बनाऊ
कपिस्थल गोशाला में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष व गो सेवा आयोग सदस्य ने सौंपा 10 लाख का चैक
फोटो नंबर-02 व 03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लगातार घाटे में चल रही कपिस्थल गोशाला सहित कई गोशालाओं में बुधवार को गो सेवा आयोग की ओर से चेक प्रदान किए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड के साथ आयोग के सदस्य अमित बंसल ने गोशालाओं में पहुंच कर ये चेक दिए। गांव भैणी माजरा स्थित कपिस्थल गोशाला में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। जहां दोनों को गोशाला संचालकों ने समस्याएं सुनाईं। इस दौरान गोशाला संचालक सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के तहत अधिकारियों द्वारा कार्य न करने और गोशाला में आ रही अन्य समस्याओं पर सदस्य को पूरी जानकारी दी।
अधिकारी नहीं कर रहे सहयोग : इस दौरान गोशाला संचालकों ने आरोप लगाया कि सरकार के गोशालाओं के कार्यों में दखल न देने के कारण गोवंशों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि समस्या अधिकारियों के पास लेकर जाते हैं तो वे केवल आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का आश्वासन देते हैं। लेकिन जो कार्य जिला प्रशासन अकेले कर सकता है, उसे गोशाला संचालकों को करने के लिए कहा जाता है। कोई समस्या हो तो उसका निपटारे में भी अधिकारी सहयोग करने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोड़ा बंद होने से परेशानी : गोपाल गोशाला के पदाधिकारी रामचंद्र प्रजापति ने कहा कि गांव सीवन में स्थित हड्डी रोड़ा को बंद करवा दिया, जहां पर आस पास के क्षेत्रों का मृत गोवंश जाता है। लेकिन अब सरपंच ने वहां ताला लटका दिया है। जिससे अब मृत गोवंश या तो सड़कों पर या गोशाला में ही मृत गाय रहती है। उन्होंने कहा कि मृत गोवंश सड़क से उठाने के लिए कहा जाए तो ईओ बोलता है कि हमारे पास कर्मचारी ही नहीं है। हम व्यवस्था कहां से बनाएं। ऐसे ही हड्डी रोड़ा की समस्या पर डीसी धर्मवीर से इसके समाधान को लेकर मिले थे। लेकिन उन्होंने भी केवल आश्वासन ही दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गोशाला में दिए 25 लाख रुपये : भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड व गो सेवा आयोग के सदस्य अमित बंसल बुधवार को तीन गोशालाओं में 25 लाख रुपये के चेक दिए। जिसमें 10 लाख रुपये ढांड गोशाला, 10 लाख कपिस्थल नंदीशाला व पांच लाख रुपये पाडला गोशाला में दिए गए। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि हमारी कई ऐसी गोशालाएं है जो क्षमता से अधिक गोवंश की सेवा कर रही है। इसी के चलते सीएम मनोहर लाल ने गोशालाओं को आर्थिक अनुदान देने का फैसला लिया है। गो सेवा आयोग के सदस्य अमित बंसल ने कहा कि अकेले सरकार ही इस कार्य को पूरा नहीं कर सकती। इसलिए सभी गोशालाओं के सहयोग के लिए सभी संस्थाओं को भी आगे आना होगा।

यह रहे मौजूद : बैठक में कपिस्थल गोशाला के प्रधान सुरेश बंसल, भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा स्लेटी, संजय भारद्वाज, मुनीष कठवाड़, ईशम सिह साकरा, चंद्रभान, अभिषेक, राम प्रताप, सुरेश क्योडक़, नरेश मित्तल, स्वामी इंद्रगिरी, स्वामी मूर्तिपुरी व अनमोल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed