फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जाटों का सरकार को मांगें पूरी करने का 56 दिन का अल्टीमेटम

जाटों का सरकार को मांगें पूरी करने का 56 दिन का अल्टीमेटम

Mon, 18 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
जाटों का सरकार को मांगें पूरी करने का 56 दिन का अल्टीमेटम
जाटों का सरकार को मांगें पूरी करने का 56 दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। सरकार की ओर से नौकरी में भागीदारी के पिछड़ा वर्ग आयोग को सौंपे गए आंकड़े ने जाट समाज में हलचल बढ़ा दी है। सभी जाट नेता एक सुर में सरकार से असहमति जाहिर कर रहे हैं, खाप भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को कलायत अनाज मंडी में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के एक गुट की ओर से जाट एवं पांच जाति नवजागृति रैली आयोजित की गई। इसमें सरकार को मांगे पूरी करने के लिए 11 फरवरी तक का समय दिया गया है। सरकार को चेताया कि, समय रहते यदि गिरफ्तार युवकों को रिहा न किया गया और आरक्षण न दिया गया तो आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।
रैली में बतौर मुख्य वक्ता सूबे सिंह समैण ने कहा कि सरकार मामले को संजीदगी से ले। वहीं इशारों में अध्यक्ष यशपाल मलिक पर निशाना साधा। कहा कि, यूपी से आया व्यक्ति हरियाणा के जाटों को नेता नहीं हो सकता। उन्होंने मलिक पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर साठगांठ का भी आरोप लगाया। कहा कि, सरकार के इशारे पर मलिक समाज को बांट रहे हैं। कहा कि सरकार को 56 दिन दिए जा रहे हैं। इस दौरान जेलों में बंद युवकों की रिहाई, पांच जातियों को आरक्षण का रास्ता साफ व यशपाल मलिक पर कार्रवाई करें। ऐसा करने में ढील पर 11 फरवरी को जींद से सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

समैण बोले- सैनी-मलिक मिले हुए हैं
राजकुमार सैनी व यशपाल मलिक मिले हुए हैं, ये जाट समाज को बांटने का कार्य करने पर लगे हैं। कहा कि रैली में प्रदेश की सभी खापें एक मंच पर हैं और आरक्षण सहित सभी मुद्दों पर एक मत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी रहे निशाने पर
मंच के माध्यम से वक्ताओं ने मलिक के साथ साथ केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को भी जम कर कोसा। समैण ने कहा कि मलिक के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी जाट सहित पांच जातियों को गुमराह कर रहे हैं। सरकार में अपनी ऊंची पहुंच का दावा करने वाले केंद्रीय मंत्री न तो आरक्षण की मांग को सिरे चढ़वा रहे हैं और न ही युवाओं पर दर्ज मामले वापस कराने की दिशा में कोई प्रयास कर रहे हैं।

विभिन्न खापों ने किया आंदोलन का समर्थन:-रैली में पहुंचे विभिन्न खाप प्रधानों ने आंदोलन में अपनी आस्था जताते हुए आगे की कार्यवाही में सक्रिय समर्थन की घोषणा की। रैली में दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, अखिल भारतीय जाट महासभा अध्यक्ष धर्मपाल छौत, जाट महासभा के प्रधान सुभाष बडसीकरी, साधू राम कौलेखां, बूरा खाप प्रधान हरनाम बूरा, नांदल खाप प्रधान अशोक नांदल, सांगवान खाप प्रधान हवा सिंह सांगवान, पंचगामी खाप प्रधान चांदी राम, बिश्रोई समाज से बलबीर नंबरदार, हुड्डा खाप प्रधान धर्मपाल हुड्डा, नैन खाप प्रधान कुलदीप सिंह, रोड समाज प्रधान महेंद्र सिंह जांबा, कूडा राम कोयल, बनी ङ्क्षसह, रामकुमार जैलदार, सहारण खाप के पूर्व प्रधान गुरनाम सिंह, सुच्चा सिंह, दलजीत पंघाल ने आंदोलन को संयुक्त रूप से चलाए जाने पर सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed