फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगरृलिका चेयरपर्सन को लेकर पूंडरी में सरगर्मियां तेज

नगरृलिका चेयरपर्सन को लेकर पूंडरी में सरगर्मियां तेज

Sun, 17 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
नगरृलिका चेयरपर्सन को लेकर पूंडरी में सरगर्मियां तेज

विज्ञापन
पूंडरी नपा चेयरपर्सन की कुर्सी को लेकर राजनीति हुई तेज
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। नगर पालिका पूंडरी चेयरपर्सन चुनाव को लेकर दावेदार एक पार्षद अन्य छह पार्षदों को हिल स्टेशन घुमाने ले गई। हालांकि अभी चेयरपर्सन के चुनावों की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही चेयरपर्सन चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। इसीलिए चेयरपर्सन की दावेदार वार्ड न. 7 की पार्षद डॉ. संतोष अपने साथ छह पार्षदों का समर्थन का दावा करते हुए उन्हें बाहर हिल स्टेशन पर लेकर गई हैं, लेकिन अब उपायुक्त कैथल से तारीख न मिलने के कारण इनमें से कुछ पार्षदों का वापिस लौटना भी शुरू हो गए हैं। वार्ड न. 2 के पार्षद जयपाल सैनी, वार्ड न. 3 की पार्षद सुनीता सैनी, वार्ड न. 6 से रीतू, वार्ड न. 10 ज्योति मनचंदा, वार्ड न. 12 के रामकुमार सैनी सभी एकजुट होकर चुनाव की तारीख मिलने के इंतजार में बाहर गए थे।
बता दें कि पूंडरी पालिका चुनाव में 13 पार्षदों व एक विधायक व एक सांसद समेत 15 सदस्य मत का प्रयोग करेंगे, ऐसे में जिसे विधायक व सांसद का भी समर्थन प्राप्त होगा, लगभग उसी का बनना भी तय होगा। कुर्सी के लिए 15 में से जिसे विधायक व सांसद सहित 8 मतों का समर्थन मिलेगा, वहीं नगरपालिका पूंडरी का चेयरमैन होगा। इस बार पूंडरी नगरपालिका चेयरमैन की कुर्सी महिला के लिए आरक्षित है, इसलिए इस बार पूंडरी नगरपालिका की चेयरपर्सन महिला होगी और वाईस चेयरमैन पुरुष पार्षद के बनने की संभावना है। वहीं, चेयरपर्सन के चुनाव में विधायक की संभावित महत्वपूर्ण भूमिका के चलते पार्षद आजकल उनके आवास के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

देरी के कारण विकास कार्याें पर असर
पूंडरी शहर में चेयरमैन की कुर्सी खाली होने के कारण शहरवासियों को कोई भी पालिका संबंधित कार्य करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इसके साथ पूंडरी में जो विकास कार्य करवाए जाने हैं वे भी चेयरपर्सन बनने के बाद ही शुरू हो पाएंगे। ऐसे में जब तक चेयरपर्सन नहीं बनता तब तक शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed