{"_id":"59fe07d54f1c1bf2538bab8a","slug":"121509820373-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती के ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ निंदनीय : माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती के ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ निंदनीय : माजरा
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावती के ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ निंदनीय : माजरा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व इनेलो के वरिष्ठ नेता रामपाल माजरा ने कहा कि फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म पद्मावती में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ कर राजपूत (क्षत्रिय) समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करने की जितनी निंदा की जाए कम है। इतिहास गवाह है कि देश की आन, बान, शान के लिए हमेशा राजपूत समाज के लोगों ने आगे आकर अपने प्राणों की आहुतियां दी है। वे शनिवार को फिल्म पद्मावती को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज की शहादत व कुर्बानियों पर पूरे देश को गर्व है। महारानी पद्मावती ने 16 हजार क्षत्रिय स्त्रियों सहित जौहर किया था और आग में कूद गई थी। फिल्म को मनोरंजन व पैसे कमाने के लिए ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है जो निंदनीय है। फिल्म में राजपूत समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। इसके लिए फिल्म निर्माता को राजपूत समाज से माफी मांगनी चाहिए।
फोटो संख्या-1