फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   17 फरवरी को 6 माह हो जाएंगे कैथल नगर परिषद चेयरमैन को हटे, अभी तक नहीं हो पाया चुनाव, पार्षदों में नहीं बन पा रही सहमति

17 फरवरी को 6 माह हो जाएंगे कैथल नगर परिषद चेयरमैन को हटे, अभी तक नहीं हो पाया चुनाव, पार्षदों में नहीं बन पा रही सहमति

Tue, 06 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
17 फरवरी को 6 माह हो जाएंगे कैथल नगर परिषद चेयरमैन को हटे, अभी तक नहीं हो पाया चुनाव, पार्षदों में नहीं बन पा रही सहमति
छह माह से नप चेयरमैन नहीं, विकास कार्य अटके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद कैथल के चेयरमैन यशपाल प्रजापति को हटे 17 फरवरी को छह माह हो जाएंगे, लेकिन कई दौर की बैठकों के बावजूद पार्षदों में इस पद के लिए सहमति नहीं बन पा रही है। इसका खामियाजा शहर के विकास कार्यों में देरी के रूप में लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सामान्य विकास कार्य तो दूर मुख्यमंत्री द्वारा घोषित ग्रांट से विकास कार्यों के लिए भी टेंडर नहीं हो पा रहे हैं। तीन बार ये टेंडर स्थगित हो चुके हैं। कई पार्षदों का तो यहां तक कहना है कि किसी के इशारे पर परिषद के अधिकारी टेंडर नहीं छोड़ रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं।
सितंबर माह में कैथल नगर परिषद के तत्कालीन चेयरमैन यशपाल प्रजापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद चेयरमैन का पद खाली हुआ था। इसके बाद वाइस-चेयरमैन डा. पवन थरेजा बतौर कार्यकारी चेयरमैन काम देख रहे हैं। लेकिन कांग्रेस खेमे से होने के कारण सत्ता पक्ष का पूरा समर्थन उन्हें नहीं मिल पा रहा है। इस कारण कैथल नगर परिषद बिना कप्तान का जहाज बन गया है और इसकी ओर देख रही शहर की जनता को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित ग्रांट नहीं हो पा रही खर्च
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से घोषित ग्रांट में से करीब 3 से 4 करोड़ रुपये की राशि परिषद के पास आई हुई है। लेकिन इसके टेंडर 3 बार आमंत्रित किए जाने के बावजूद छोड़े नहीं जा पा रहे हैं। ना छोड़ने के लिए भी अजीबो-गरीब कारण हैं। एक कारण तो पिछली बार एक अधिकारी की इंटरनेट डोंगल खराब होना बताया गया। अब यह जिम्मेवारी तय कौन करे कि अधिकारी को अपनी डोंगल ठीक रखनी चाहिए। एक पार्षद ने आरोप लगाया कि अधिकारी जानबूझकर टेंडर नहीं छोड़ रहे हैं। ताकि पार्षद परेशान हों और भाजपा की छवि खराब हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नहीं चाहती शहर का विकास
पार्षद मोहन लाल शर्मा ने कहा कि शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों में गलियां, नालियां सहित कई तरह के काम लंबित हैं। लेकिन अधिकारी टेंडर नहीं छोड़ रहे हैं। परिषद में काम-काज भगवान भरोसे हो चला है। भाजपा का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। भाजपा नहीं चाहती की शहर का विकास हो। मुख्यमंत्री के दौरे के बावजूद शहर के विकास के लिए एक नया पैसा नहीं दिया गया। इसी तरह से पार्षद वीरेंद्र बिल्लू ने कहा कि सीएम ने महज 5 करोड़ रुपये शहर के विकास के लिए दिए थे। वे भी खर्च नहीं हो पा रहे। जबकि पूर्व में रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए थे।

सोमवार शाम चौथी बार शुरू हुई टेंडर की प्रक्रिया
सोमवार शाम चौथी बार टेंडर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। नगर परिषद सचिव कुलदीप मलिक का कहना है कि टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 4 करोड़ रुपये के टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शीघ्र ही टेंडर छोड़ दिए जाएंगे।

चुनाव की तिथि मांगने का नहीं हो रहा साहस
दो दिन पूर्व भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह के साथ एक होटल में पार्षदों की बैठक हुई थी। इसमें 18 से ज्यादा पार्षदों के समर्थन का दावा किया गया। बैठक में तो समर्थन जुटा लिया गया। लेकिन सूत्रों के अनुसार इन पार्षदों के सहयोग के बावजूद अभी तक डीसी से चुनाव के लिए तिथि की मांग करने का साहस नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा पहले पूरी तरह से जांच-परख कर लेना चाहती है, ताकि कोई पार्षद बाद में साथ ना छोड़ दे।

जितनी संख्या में चेयरमैन बनाने के लिए पार्षदों की आवश्यकता है। उनका समर्थन हो गया है। शीघ्र ही डीसी से चुनाव के लिए समय लिया जाएगा। जल्द ही कैथल नगर परिषद की कमान भाजपा के चेयरमैन के हाथों में होगी।

- राव सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता, कैथल

पार्षदों ने भाजपा में आस्था जताई है। शीघ्र ही उनकी सहमति से पार्टी कैथल में चेयरमैन चुनेगी। ताकि शहर में विकास कार्य करवाए जा सकें।
- अशोक गुर्जर, अध्यक्ष, भाजपा, कैथल।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर बैठक ली
कैथल। जींद में 15 फरवरी को होने वाली भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर प्रजापति ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में जिलाभर से सैकड़ों मोटरसाइकिल चालक अमित शाह के स्वागत में जींद पहुंचेंगेे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता के हित में कार्य हो रहे है। इसी का नतीजा है प्रधानमंत्री के प्रयासो से पूरे देश में एक समान विकास कार्य हो रहे हैं। आम जनता भाजपा की नीतियों में विश्वास रखती है। संगठन की मजबूती से ही यह संभव हुआ है। इस मौके पर जगदीश, सचिन, राजबीर गदली, धर्मपाल, मनोज, करण बरसाना, नाथा सिह, सन्नी, प्रकाश, विक्की, रमेश, गुलाब, नवीब सिसला, अशोक सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed