{"_id":"5a301b514f1c1bd0408bc5d7","slug":"11513102161-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राईवर भर्ती में फेल उम्मीदवार को पास कर अगले चरण में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राईवर भर्ती में फेल उम्मीदवार को पास कर अगले चरण में भेजा
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइवर भर्ती में फेल उम्मीदवार को पास कर अगले चरण में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए चल रहे ड्राइविंग टेस्ट में एडीसी ने बड़ी गड़बड़ी पकड़ी है। उन्होंने रोडवेज के एक कर्मचारी एवं एक उम्मीदवार के खिलाफ भ्रष्टाचार का प्रयास करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दी है। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने ड्राइविंग टेस्ट के दौरान एक चरण में फेल उम्मीदवार को गड़बड़ी करते हुए अगले चरण में बैठा दिया। वहीं उम्मीदवार भी फेल होने के बावजूद अगले चरण में बैठ गया। दोनों ने भ्रष्टाचार करने का प्रयास किया है।
रोहतक के गांव खरक-जाटान निवासी आशा राम का मंगलवार को हरियाणा रोडवेज के चालक की भर्ती में कैथल बस अड्डे पर ड्राइविंग टेस्ट था। जिसमें उसने पहला चरण डग टेस्ट तो पास कर लिया। इसके बाद उसे आठ की आकृति में बस को आगे एवं पीछे ले जाने वाले टेस्ट को पास करना था। इस टेस्ट में वह फेल हो गया। लेकिन मौके पर कार्यरत कर्मचारी पर आरोप है कि उसने उसे आठ की आकृति में बस को पीछे करते हुए फेल होने के बावजूद पास दिखा दिया और अगले चरण के लिए नामांकित कर दिया। अगला चरण रोडवेज की बस को रोड पर चलाने का है। यह उम्मीदवार रोड पर बस ले जाने के लिए सीट पर बैठ गया। इसी दौरान अधिकारियों को इस बात की भनक लग गई। इस बात की सूचना मिलते ही एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने आशा राम के टेस्ट की पूरी वीडियोग्राफी को देखा। जिसमें यह गड़बड़ी पकड़ी गई। इसके बाद देर शाम एडीसी ने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भेज दी। पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कर्मचारी की गड़बड़ी से एक उम्मीदवार आठ की आकृति के टेस्ट में फेल होने के बावजूद रोड टेस्ट के लिए बस चलाने का प्रयास कर रहा है। शक के आधार पर जब वीडियो की जांच की गई तो गड़बड़ी पाई गई। जिस कारण भ्रष्टाचार करने का प्रयास करने के आरोप में उम्मीदवार सहित कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। साथ ही इस मामले की सूचना कमिश्नर ट्रांसपोर्ट के अलावा भर्ती बोर्ड के सदस्य के माध्यम से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को दे दी है।
विज्ञापन
मंत्री के पीए के मोबाइल पर वायरल दो उम्मीदवारों की वीडियो भी जांची गई
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल मंगलवार को कैथल में दो उम्मीदवारों के नाम लिखी पर्ची के मामले की भी जांच की गई। सोशल मीडिया पर एक पर्ची मंगलवार को वायरल हो रही थी। जिसमें रोडवेज मंत्री कृष्ण पंवार के पीए के मोबाइल स्टेटस में इन उम्मीदवारों का नाम दिखा था। बताया गया कि पीए ने बाद में इस स्टेटस को बदल लिया था। इस संबंध में पूछने पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिन दो उम्मीदवारों के नाम की पर्ची में बात कही गई है, उनकी वीडियोग्राफी की जांच की गई। दोनों वीडियोग्राफी में वास्तव में पास पाए गए हैं। इनकी कोई गड़बड़ी नहीं है। इसमें सिफारिश जैसी कोई बात नहीं है।
एडीसी ने वीडियो में पकड़ी गड़बड़ी, उम्मीदवार सहित कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत, हिरासत में
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सहित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों को दी सूचना
फोटो संख्या-35