{"_id":"5980c9974f1c1b6d048b456b","slug":"101501612439-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई पूरी हो चुकी है....अभी भी छात्रवृति का इंतजार कर रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई पूरी हो चुकी है....अभी भी छात्रवृति का इंतजार कर रहे छात्र
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई हो चुकी पूरी, अभी भी छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे छात्र
उच्चतर शिक्षा विभाग ने वर्ष 2014 से लेकर 2017 तक की नहीं जारी की छात्रवृत्ति
कॉलेजों के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले के कॉलेजों में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की पिछले करीब तीन साल से छात्रवृत्ति नहीं आने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थी कॉलेज को पास कर चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी छात्रवृत्ति उच्चतर शिक्षा विभाग ने जारी नहीं की है। वर्ष 2014-15, वर्ष 2015-16 व 2016-17 में पढ़ाई करने वाले जिले के हजारों विद्यार्थी अभी तक छात्रवृत्ति के इंतजार में बैठे हैं।
छात्रा मधु रानी, मोनिका, सुजाता, मनीषा, राकेश, शालू ने बताया कि उन्होंने करीब दो साल से ग्रेजुएशन पूरी कर ली है। पिछड़ा वर्ग की एक साल में छात्रवृत्ति आती है, जो अभी तक नहीं आई है। वे कॉलेज के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं। कॉलेज प्रशासन उनको उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति जारी होने की बात कहता है।
छात्रवृत्ति का सही समय पर नहीं मिलता लाभ
छात्रों ने बताया कि पढ़ते समय ही छात्रवृत्ति मिलनी चाहिए। ताकि विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिल सके। लेकिन पढ़ाई पूरी होने के बाद भी करीब तीन साल बीत जाने पर छात्रवृत्ति का पैसा न आने से विद्यार्थियों को इसका नुकसान उठाना पड़ता है। जिसका सही लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ओपी गर्ग ने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों के सभी कागजात विभाग को भेज दिए हैं। पैसा जारी करना उच्चतर शिक्षा विभाग का कार्य है। विद्यार्थियों को सही समय पर लाभ मिल जाए तो उससे उनका फायदा होगा।