{"_id":"620eb4474f42f3517935a2a2","slug":"1000-students-preferred-bicycles-filled-forms-kaithal-news-knl99303162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखौली अड्डा स्थित कन्या स्कूल में लगा साइकिल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखौली अड्डा स्थित कन्या स्कूल में लगा साइकिल मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा नौंवीं व 11वीं के एससी श्रेणी के विद्यार्थियों को साइकिल बांटने के लिए जाखौली अड्डा स्थित कन्या स्कूल में मेला लगाया गया। मेले में जिले भर के स्कूलों के विद्यार्थी स्कूल प्रबंधक कमेटी सदस्यों, शिक्षकों या अभिभावकों के साथ पहुंचे और साइकिलों का चयन किया। शहर के कई साइकिल विक्रेताओं ने मेले में साइकिलों की प्रदर्शनी लगाई। विद्यार्थियों ने साइकिल पसंद की और उन्हें लेने के लिए विक्रेताओं की ओर से जारी किए गए फॉर्म भरे। ये साइकिल उन विद्यार्थियों को दी जानी हैं, जो अपने घर से दो किलोमीटर या फिर उससे ज्यादा दूरी पर स्थित स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते हैं।
विद्यार्थियों ने करीब एक हजार फार्म भरे। अब उन फार्मों के आधार पर पसंद की गई साइकिलों की राशि विद्यार्थियों बैंक खाते में प्रेषित की जाएगी। हालांकि विक्रेता 10 हजार रुपये कीमत तक की साइकिल मेले में लेकर पहुंचे थे लेकिन ज्यादातर विद्यार्थियों ने विभाग की ओर से जारी की जाने वाली 3100 और 3300 रुपये के अनुरूप ही साइकिलों को पसंद किया। विभाग की ओर से 20 इंच की साइकिल के लिए 3100 और 22 इंच की साइकिल के लिए 3300 रुपये प्रतिपूर्ति राशि वहन करने की बात कही गई है।
अब विक्रेता तय सीमा में विद्यार्थियों द्वारा पसंद की गई साइकिल स्कूल में पहुंचाएंगे। इस दौरान विभाग की ओर से विद्यार्थियों के खाते में निर्धारित राशि भेजी जाएगी। वहां से स्कूल मुखिया बच्चों के खाते से राशि निकलवाकर संबंधित विक्रेता को देंगे और साइकिल प्राप्त होने की सूचना विभाग को देंगे।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि मेले में सभी स्कूलों के एससी श्रेणी के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। विद्यार्थियों ने ज्यादातर विभाग की ओर से निर्धारित राशि के अनुसार साइकिलों का चयन किया है। अब जल्द ही उन्हें साइकिल उपलब्ध हो जाएंगी।