फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal Police arrested three accused from Kashmir in Police Recruitment Paper Leak Case

पेपर लीक मामला: राजकुमार को एक करोड़ में बेची थी आंसर-की, कैथल पुलिस ने आरोपी को कश्मीर से धरा

Mon, 23 Aug 2021 12:37 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 23 Aug 2021 12:37 PM IST
सार

सात अगस्त को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले तीन युवकों को गिरफ्तार कर पेपर लीक का खुलासा किया गया था। धरे गए आरोपियों के पास से पुलिस ने आंसर-की भी बरामद की थी।

विज्ञापन
Kaithal Police arrested three accused from Kashmir in Police Recruitment Paper Leak Case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में कैथल पुलिस ने कश्मीर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें राजकुमार को एक करोड़ में आंसर-की देने का आरोपी अफजल भी शामिल बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। एसपी का कहना है कि कश्मीर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कैथल लाया जा रहा है। पूछताछ के बाद ही अधिक जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन


सात अगस्त को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले तीन युवकों को गिरफ्तार कर पेपर लीक का खुलासा किया गया था। धरे गए आरोपियों के पास से पुलिस ने आंसर-की भी बरामद की थी। जांच के बाद पुलिस ने हिसार निवासी राजकुमार को काबू किया था, जिसने एक करोड़ रुपये में कश्मीर निवासी व्यक्ति से आंसर की खरीदने की बात स्वीकार की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद से पुलिस लगातार कश्मीर में छापामारी कर रही थी। पहले पुलिस ने राजकुमार का मुख्य आरोपी से संपर्क कराने वाले नजीर को काबू किया था। जिससे पूछताछ के बाद अफजल और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी अफजल को काबू कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गई है, लेकिन फिलहाल पुलिस नाम नहीं बता रही है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने महज इतना बताया कि पुलिस ने तीन लोगों को पेपर लीक मामले में कश्मीर से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों में मुख्य आरोपी के सवाल पर एसपी ने कहा कि यह पुलिस जांच में पता चलेगा। फिलहाल आरोपियों को कैथल लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed