{"_id":"6a562d124be8ef5e9f05b8a7","slug":"youth-to-be-encouraged-to-take-up-sports-sukhbir-jind-news-c-199-1-sroh1009-156727-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को खेल के लिए प्रेरित किया जाएगा : सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को खेल के लिए प्रेरित किया जाएगा : सुखबीर
Tue, 14 Jul 2026 06:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
14जेएनडी14: बीबीपुर गांव में ग्राम पंचायत खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत: खिलाड
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। बीबीपुर गांव की पंचायत ने गांव को नशामुक्त और खेल गांव बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। सरपंच सुखबीर जागलान ने पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर घोषणा की कि गांव में युवाओं को खेल के लिए प्रेरित किया जाएगा। नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
सरपंच सुखबीर जागलान ने कहा कि गांव के युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए पंचायत लगातार प्रयास करेगी। अभी तक गांव में तीन खेल नर्सरी भी चली हैं। उन्होंने कहा कि गांव में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि युवा अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर पंचायत की ओर से खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि गांव के खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात हैं और उनका सम्मान अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में लोकेश, पूर्व सरपंच रामकरण, खेल प्रशिक्षक सीमा, विद्यालय के डीपीई राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।