फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth shot dead in village Danoda in Jind, Three murderers came riding on bike

Jind: गांव दनौदा में युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक पर सवार होकर आए तीन हत्यारे, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Fri, 01 Mar 2024 02:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Mar 2024 02:31 PM IST
सार

जींद में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्यारे बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने पहले गाड़ी पर हमला किया और बाद में गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच जुटी है।

विज्ञापन
Youth shot dead in village Danoda in Jind, Three murderers came riding on bike
मृतक और हत्यारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद में दनौदा निवासी सुशील दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक गुजरात के भरूच शहर में गणेश रोडलाइन में प्रबंधक के पद पर कार्य करता था। जानकारी के अनुसार सुशील दो दिन पहले ही अपने गांव दानौद कलां में अपने परिवार के पास आया था। आज सुबह सुशील अपने घर से कलायत जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। सुशील के गाड़ी से उतरा तो बदमाशों ने उसको गोली मारी दी।

विज्ञापन


बता दें की सुशील शादीशुदा है, जिसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की व एक लड़का है। शीलू के परिवार में उनकी माता, एक भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं। सुशील के पिता को पहले ही मौत हो चुकी है। हत्या के बाद घर के साथ-साथ पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों ने कहना है कि जब तक सुशील के हत्यारे नहीं पकड़े जाते तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।
विज्ञापन


नरवाना नागरिक अस्पताल में मौके पर डीएसपी अमित भाटिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed