{"_id":"62604ae4dc25ff1ceb3bede3","slug":"youth-returning-from-duty-dies-after-being-hit-by-car-jind-news-rtk644450639","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक रोड पर कार की चपेट में आने से बुराडहैर निवासी 32 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक रोड पर कार की चपेट में आने से बुराडहैर निवासी 32 वर्षीय युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। ड्यूटी करने के बाद साइकिल से लौट रहे युवक की रोहतक रोड पर किनाना गांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना मंगलवार की रात आठ बजे हुई। घायल बुराहडैर निवासी अनिल (32) को रोहतक पीजीआई ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बुराडहैर निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का अनिल प्राइवेट नौकरी करता था। वह मंगलवार की देर शाम ड्यूटी कर साइकिल से गांव जा रहा था। वह किनाना गांव के पास लक्ष्यदीप होटल के सामने से सड़क पार कर रहा था कि इसी दौरान रोहतक की तरफ से तेज गति में आ रही कार ने टक्कर मार दिया जिससे अनिल बुरी तरह से घायल हो गया। उस दौरान वह भी कुछ ही दूरी पर था। उसने उसके भाई को टक्कर लगते ही संभाला। तत्काल वाहन का इंतजाम करके उसके भाई को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जब वह पीजीआई पहुंचे तो वहां पर चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया।
सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि शिव कुमार के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।