फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth drowned in Sirsa branch canal while filling water in bottle

बोतल में पानी भरते समय सिरसा ब्रांच नहर में डूबा युवक

Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Sirsa branch canal while filling water in bottle
सिरसा ब्रांच नहर में पानी भरते समय पैर फिसलने से एक युवक नहर में डूब गया। सदर पुलिस गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय विक्रांत पुत्र रामनिवास शुक्रवार दोपहर को अपने खेत में गया था। इसी दौरान जब उसे प्यास लगी तो वह नहर का पानी पीने के लिए उतरा तो उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि खेत में सबमर्सिबल लगाने का काम किया जा रहा है। दोपहर को विक्रांत खेत में गया था। इसी दौरान वहां काम रहे मजदूरों ने उसे पानी लाने के लिए कहा तो वह कहीं और जाने की बजाय पास से गुजर रही सिरसा ब्रांच नहर से ही पानी लेने के लिए नहर से बोतल को भरने लगा तो उसका पैर नहर में फिसल गया। पुलिस के अनुसार जब काफी देर तक युवक वापस मजदूरों के पास नहीं आया तो मजदूरों ने नहर में देखा तो उसकी चप्पल व बोतल नहर में तैर रही थी। इसके बाद तुरंत नहर में युवक की तलाश शुरू की गई और सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। इसके बाद परिजन नहर पर पहुंचे और कई युवकों सहित गोताखोरों की सहायता से नहर में युवक की लाश शुरू की। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि नहर में युवक में डूबे युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed