फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth dies due to drug overdose, dead body found on cot at friend's house

Jind News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, दोस्त के घर चारपाई पर मिला शव

Fri, 09 Jun 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 09 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drug overdose, dead body found on cot at friend's house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। लखमीरवाला गांव में नशे की ओवरडोज देने से 24 वर्षीय टोनू की मौत हो गई। युवक का शव वीरवार सुबह गांव में ही दोस्त के घर चारपाई पर पड़ा मिला। चारपाई के पास ही इंजेक्शन और सीरिंज पड़ी हुई थी। टोनू गांव के ही दोस्त सुरेंद्र के घर गया था। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।


लखमीरवाला निवासी मृतक के भाई मोहित ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया उसका भाई टोनू नशे का आदी था। वह गांव के ही सुरेंद्र के साथ गांव असरफगढ़ निवासी मक्कू तथा बोहतवाला निवासी रामकुमार से नशीला पदार्थ लाकर पीते था। तीन-चार दिन से सुरेंद्र उसके भाई को नशे का इंजेक्शन देने लगा था। जब उन्होंने उसके भाई से पूछा तो उसने बताया था कि नशीले इंजेक्शन को सुनील नाम का युवक नया बाईपास निर्जन पुल तथा पिंडारा के मेडिकल स्टोर से खरीद कर लाता था। मोहित ने आरोप लगाया कि नशे की अधिक डोज देने के कारण उसके भाई की मौत हुई है। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मोहित की शिकायत पर गांव लखमीरवाला निवासी सुरेंद्र, अशरफगढ़ गांव निवासी मक्कू, बोहतवाला गांव निवासी रामकुमार, मेडिकल स्टोर संचालक सुनील कुमार तथा जेला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed