फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth Congress protested about errors in PPP

जींद: पीपीपी में त्रुटियों को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Feb 2023 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress protested about errors in PPP
उचाना। डिप्टी सीएम के हलका उचाना में युवा कांग्रेस ने घंटी बचाओ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश डाहोला ने की। उपमंडल कार्यालय परिसर गेेट से लेकर कार्यालय के मेन गेट तक हाथों में घंटियां लेकर उसे बजाते हुए पहुंचे। यहां पर सीएम और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि परिवार पहचान पत्र आज लोगों के परिवार परेशानी पत्र बन कर रह गया है। लोगों के बीपीएल राशन कार्ड, बुढ़ापा पेंशन इस पहचान पत्र से कटने लगी है। परिवार की आय बढ़ी दिखाई जाने से आज उस आय को कम करवाने के लिए लोग चक्कर काट रहे है। इस पहचान पत्र में एक ऐसा अनोखा मामला भी सामने आया है कि एक परिवार पहचान पत्र में एक बच्चे की आय एक लाख 80 हजार रुपये तक दिखाई गई है। ऐसे अनेकों मामले सामने आ रहे है। आज पीपीपी में जो त्रुटियां है उनसे लोग परेशान है लेकिन सीएम, डिप्टी सीएम सहित सरकार, अधिकारी नींद में सोए है। इन सबको नींद से जगाने के लिए कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में घंटी बचाओ प्रदर्शन किया जा रहा है। 15 फरवरी को सीएम मनोहर लाल के विस क्षेत्र करनाल में यूथ द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 21 मार्च को युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेंगी। इस अवसर पर सुनील रेढू, प्रदीप लाठर, सुक्खा मलिक, सूरज कंडेला, अभिषेक नैन, रजत श्योराण, नीटू कंडेला, वीरेंद्र, अमित बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed