{"_id":"65a42befaa3318640702ce94","slug":"youth-caught-with-illegal-pistol-near-sindhvi-kheda-jind-news-c-199-1-sroh1007-11695-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिंधवी खेड़ा के पास अवैध पिस्तौल के साथ युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिंधवी खेड़ा के पास अवैध पिस्तौल के साथ युवक काबू
Mon, 15 Jan 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
जींद। सिंधवी खेड़ा गांव के नजदीक से सदर थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिंधवी खेड़ा गांव निवासी सोमबीर के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए रधाना गांव की तरफ गस्त पर गई हुई थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली की सिंधवी खेड़ा गांव के पास एक युवक अवैध पिस्तौल के साथ खड़ा है। जो वहां से कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां पर एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। जब उसको पकडक़र तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद