फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth caught while betting, Rs 7350 recovered

सट्टा खाईवाली करता युवक काबू, 7350 रुपये बरामद

Fri, 11 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth caught while betting, Rs 7350 recovered
जींद। शहर के अपोलो रोड पर पुलिस ने सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए युवक को काबू किया है। युवक के कब्जे से 7350 रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान कालवा गांव हाल आबाद हकीकत नगर निवासी अमित उर्फ मीता के तौर पर हुई। शहर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को वीरवार रात सूचना मिली थी कि अपोलो रोड पर एक युवक लाइट की रोशनी में सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि एक युवक सट्टा लगवाने के लिए जोर-जोर से आवाज लगा रहा है। पुलिस ने तुरंत युवक को काबू कर लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से गत्ता, पेन और सट्टा खाईवाली की राशि 7350 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कालवा गांव हाल आबाद हकीकत नगर निवासी अमित उर्फ मीता के तौर पर बताई। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed