फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Invitation extended to community members for the Khatik Garjana Sammelan

Jind News: खटीक गर्जना सम्मेलन के लिए समाज के लोगों को दिया न्योता

Wed, 21 Oct 2026 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Invitation extended to community members for the Khatik Garjana Sammelan
20जेएनडी03: पटियाला चौक ​स्थित खटीक धर्मशाला में सम्मेलन का न्यौता देते हुए डॉ. सीपी महेंद्र व - फोटो : Samvad
जींद। अखिल भारतीय खटीक समाज की ओर से 25 अक्तूबर को पानीपत में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय खटीक गर्जना सम्मेलन के लिए जींद में समाज के लोगों को निमंत्रण दिया गया। पटियाला चौक स्थित खटीक धर्मशाला में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने समाज के प्रबुद्धजनों को निमंत्रण पत्र सौंपे और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. सीपी महेंद्र, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र खींची, राजेश भिवाल, अमित मुंडे और हिमांशु नारंग ने बताया कि राष्ट्रीय संत शिरोमणि श्री श्री दुर्बलनाथ जी महाराज के जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सम्मेलन का आयोजन आर्य कॉलेज, जीटी रोड पानीपत में सुबह किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार अध्यक्षता करेंगे। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक, सांसद अनिल फिरोजिया और उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री सुरेश मोघा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रामफल खींची, मदनलाल, डॉ. बलबीर, राम सिंह, नानक मेवलीवाल, नानक पंवार, सतपाल खींची, रमेश कुमार, राजेश, राजकुमार, महेंद्र, अशोक सरवालिया और सुरेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed