{"_id":"6ad7c39a2626e11eb20245ce","slug":"asambhav-mahila-kalyan-trust-distributed-cheques-to-40-needy-women-jind-news-c-199-1-sroh1009-162440-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: असमर्थ महिला कल्याण ट्रस्ट ने 40 जरूरतमंद महिलाओं को दिए चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: असमर्थ महिला कल्याण ट्रस्ट ने 40 जरूरतमंद महिलाओं को दिए चेक
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी06: अन्न वितरण समारोह में चेक व कंबल बांटते हुए एडीसी प्रदीप कौशिक। स्रोत: आयोजक
- फोटो : File Photo
Link Copied
जींद। असमर्थ महिला कल्याण ट्रस्ट की ओर से दशहरे के अवसर पर 20 अक्तूबर को नरवाना रोड पर 30वां वार्षिक अन्न वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें शहर की विभिन्न कॉलोनियों से पंजीकृत 40 असमर्थ महिलाओं को गेहूं खरीदने के लिए प्रति महिला 2575 रुपये के चेक दिए गए। इसके साथ ही सर्दी से बचाव के लिए प्रत्येक महिला को एक-एक कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ उनकी दैनिक जरूरतों में मदद करने का प्रयास किया गया। संस्था के प्रधान राहुल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक तेलुराम शर्मा ने की, जबकि एडीसी प्रदीप कुमार (एचसीएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व कमांडेंट रमाकांत शर्मा, जिला परिषद जींद के पूर्व चेयरमैन सुनील शर्मा, राजेश पहलवान और सुरेंद्र सिंह नाडा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।