{"_id":"6a48f781c1b1ee51e009dd6a","slug":"youth-assaulted-and-robbery-attempted-over-old-enmity-bike-set-on-fire-case-registered-against-12-people-jind-news-c-199-1-jnd1012-156170-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, लूट का प्रयास, बाइक में लगाई आग, 12 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, लूट का प्रयास, बाइक में लगाई आग, 12 पर केस दर्ज
Sun, 05 Jul 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। गांव सिंघाना के एक युवक के साथ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, लूटने का प्रयास और उसकी बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद समेत 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रिंस ने पुलिस को बताया कि 30 जून को वह गांव रामपुरा के समीप था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते उसके गांव के प्रदीप, विकास, राजा, बादल तथा आठ अन्य युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट की। आरोपियों ने उससे नकदी और मोबाइल लूटने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए वह अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया।
इसके बाद आरोपियों ने उसकी बाइक में आग लगा दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने प्रिंस की शिकायत पर चार नामजद सहित 12 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।