फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District-level school sports kick off today; Under-11 players to showcase their mettle.

Jind News: आज से जिलास्तरीय स्कूली खेलों का आगाज, अंडर-11 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Sun, 11 Oct 2026 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
District-level school sports kick off today; Under-11 players to showcase their mettle.
फोटो 5 नरवाना। खेल प्रतियोगिता स्थल का जायजा लेते हुए अधिकारी। स्रोत संस्थान। - फोटो : samvad

विज्ञापन
नरवाना। जिले में सत्र 2026-27 की जिला स्तरीय स्कूली खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं रविवार से शुरू होंगी। अंडर-11 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 15 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शनिवार को एईईओ अमित कुमार ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। प्रतियोगिताएं अलग-अलग स्कूलों और खेल मैदानों में करवाई जाएंगी।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी सोमदत्त बेदी, बबलू और गौरव आशरी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खेल मैदानों, पेयजल, बैठने और खिलाड़ियों की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नोडल अधिकारी सोमदत्त बेदी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।
विज्ञापन

खेल कार्यक्रम के तहत खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, जिम्नास्टिक, योग, शतरंज और कैरम के लड़कों के मुकाबले 11 अक्तूबर तथा लड़कियों के मुकाबले 12 अक्तूबर को बीएसएसएस धरौदी में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स में लड़कों की स्पर्धाएं 13 अक्तूबर और लड़कियों की 14 अक्तूबर को नवदीप स्टेडियम, नरवाना में होंगी। कुश्ती में लड़कों के मुकाबले 13 अक्तूबर और लड़कियों के 15 अक्तूबर को बालाजी अखाड़ा, रेलवे जंक्शन, जींद में आयोजित किए जाएंगे।

स्केटिंग के मुकाबले शनिवार को आईआरए इंटरनेशनल स्कूल, डूमरखा में हुए हैं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में लड़कों की प्रस्तुति 12 अक्तूबर और लड़कियों की 14 अक्तूबर को जीजीएसएसएस नरवाना में होगी। भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल धरौदी के प्राचार्य सतीश ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed