{"_id":"6acaaeb994b1634f04099b01","slug":"riyansh-manveer-and-myra-got-first-place-in-skat-jind-news-c-199-1-sroh1006-161873-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्केटिंग में रियांश, मनवीर और मायरा ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्केटिंग में रियांश, मनवीर और मायरा ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी18-इरा इंटरनेशनल स्कूल में हुए स्केटिंग के मुकाबले में शामिल खिलाड़ी। स्रोत कोच
- फोटो : samvad
जींद। डूमरखा स्थित इरा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय अंडर-11 खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को स्केटिंग ट्रैक पर नन्हे खिलाड़ियों का जोश और हुनर देखने को मिला। इनलाइन कैटेगरी के लड़कों के वर्ग में वेदांता स्कूल नरवाना के रियांश नैन, क्वाड कैटेगरी के लड़कों में मेजबान स्कूल के मनवीर सिंह और लड़कियों के वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल की मायरा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
शनिवार को हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने इनलाइन और क्वाड कैटेगरी में अपनी गति और कौशल का प्रदर्शन किया। 15 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिलेभर से 750 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
इनलाइन कैटेगरी के लड़कों के वर्ग में डीएवी स्कूल के भव्यांश दूसरे और लुमिना स्कूल के रियांश गोयल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, क्वाड कैटेगरी के लड़कों के मुकाबले में वेदांता स्कूल नरवाना के आर्यवीर ने दूसरा और इरा इंटरनेशनल स्कूल के गूगन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
क्वाड कैटेगरी की लड़कियों के वर्ग में एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना की नव्या दूसरे और इसी स्कूल की जसकीरत तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में पहुंचे पीटीआई वीरेंद्र गोयत, नोडल अधिकारी गौरव आशरी, ओवरऑल इंचार्ज सोमनाथ बेदी और एईईओ अमित कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, एकाग्रता तथा निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाते हैं। खेलों में भागीदारी से बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित होती है।