{"_id":"67e053b0c8c517c42502d736","slug":"youth-arrested-with-three-illegal-proposals-and-two-artists-jind-news-c-199-1-sroh1006-131918-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तीन अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तीन अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Mon, 24 Mar 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने गतौली से शामलो नहर पुल के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए युवक की पहचान शामलो कलां निवासी शिवान के रूप में हुई है। जुलाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार डिटेक्टिव स्टाफ की टीम जब गश्त पर थी तो उसे सूचना मिली कि सतीश अवैध असलहा के साथ गतौली से शामलो कलां नहर पुल के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शिवान को काबू कर लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 32 बोर के तीन देशी पिस्तोल बरामद हुए। जब उनको खोलकर देखा तो दो पिस्तौल में कारतूस लोड मिले। पुलिस ने आरोपी शिवान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।