{"_id":"66fc55f268532a1aea06c904","slug":"youth-arrested-with-49-kg-ganja-jind-news-c-199-1-sroh1009-123832-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 4.9 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 4.9 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
Wed, 02 Oct 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
जींद। हांसी रोड पर पावर हाउस के नजदीक रजबहा पुल पर ग्राहक का इंतजार कर रहे स्कूटी सवार युवक को डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार कर रहे युवक के पास से 4 किलो 940 ग्राम गांजा बारमद किया है। शहर थाना पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि हांसी रोड पावर हाउस के नजदीक रजबहा पुल पर एक स्कूटी सवार युवक खड़ा हुआ है। वह मादक पदार्थ लिए हुए है। वह उसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिसकर्मियों ने युवक को गिरफ्तार कर उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें से 4 किलो 940 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान रामराय गेट निवासी प्रदीप के रूप में हुई। पुलिस ने युवक की स्कूटी भी कब्जे में ले लिया। शहर थाना पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।