{"_id":"6a19d89b1afe1353b304d427","slug":"young-man-in-consensual-relationship-commits-suicide-by-consuming-poison-was-harassed-by-threats-jind-news-c-199-1-sroh1006-154216-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सहमति संबंध में रह रहे युवक ने जहर खाकर दी जान, धमकियों से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सहमति संबंध में रह रहे युवक ने जहर खाकर दी जान, धमकियों से था परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर की कृष्णा कॉलोनी में 30 वर्षीय प्रदीप ने लिव-इन पार्टनर आशी, उसके पति राकेश और एक अन्य अजीत की प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर दंपती समेत तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
युवक के भाई बलजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका छोटा भाई प्रदीप करीब डेढ़ साल से कृष्णा कॉलोनी में किराए के मकान में आशी नाम की महिला के साथ सहमति संबंध (लिव-इन रिलेशनशिप) में रह रहा था। आशी के दो बच्चे हैं जिनका पालन-पोषण प्रदीप ही कर रहा था।
करीब 7-8 दिन पहले आशी बिना बताए प्रदीप को छोड़कर कैथल के गांव तारागढ़ स्थित अपनी ससुराल चली गई। जब प्रदीप उसे लेने तारागढ़ गया तो वहां आशी और उसके पति राकेश ने प्रदीप के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि मारपीट की घटना के बाद आरोपियों का हौसला और बढ़ गया। 25 मई को अजीत, आशी और महिला के के पति राकेश ने खुद को पुलिस ऑफिसर बताते हुए प्रदीप को फोन किया। उसे डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
परेशान होकर प्रदीप ने 27 मई को मकान में ही जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही डॉ. धर्मेंद्र के नेतृत्व में सीन ऑफ क्राइम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक कॉपी मिली। इसमें प्रदीप ने सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस ने सुसाइड नोट, मोबाइल और जहर के पाउच बरामद बरामद किए।