फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man crossing the road dies after being hit by a vehicle

Jind News: सड़क पार कर रहे युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत

Sun, 12 May 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Young man crossing the road dies after being hit by a vehicle
जींद। निर्जन गांव के पास सड़क पार कर रहे 21 वर्षीय युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव निर्जन निवासी 50 वर्षीय दलीप ने कहा कि वह भेड़ पालन का काम करते हैं। 10 मई की रात में उन्होंने अपने बेटे अरुण को भेड़ों को संभालने के लिए भेजा था। सड़क पार करते समय उसे किसी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एएसआई राजेंद्र ने कहा कि दलीप की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed