फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   young , Do not be a servant, become boss, Dhankar, jind

युवा नौकर नहीं, मालिक बनें : धनखड़

Thu, 23 Mar 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Thu, 23 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
young , Do not be a servant, become boss, Dhankar, jind
दीक्षांत समारोह में पहुंची छात्राएं। - फोटो : jind
प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को हिंदू कन्या कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नौकर नहीं मालिक बनें। इसके लिए ही काम करें। कृषि मंत्री ने कहा कि वे सिर्फ डिग्री प्राप्त करना ही अपने जीवन का ध्येय नहीं बनाएं बल्कि नौकर बनने की बजाय मालिक बनने के लिए अपनी ऊर्जा का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में दूसरे के लिए आदर का भाव है।
विज्ञापन


हिंदू धर्म में दूसरे की महानता को सहज ही स्वीकार किया जाता है। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि आपके विचारों को कौन चलाता है। उन्होंने कहा कि हमारा मस्तिष्क ही इनको कमांड देता है। यदि विचारों को ठीक नहीं चलाया तो हम नियंत्रण खो देंगे। उन्होंने नेल्सन मंडेला का उदाहरण देते हुए कहा कि वे 27 साल जेल में रहे, मगर जब जेल से बाहर आए तो उन्हें उनसे कोई नाराजगी नहीं थी, जिनके कारण वे जेल में गए थे। इसी प्रकार पुरानी फाइलों को, दूसरों के प्रति नाराजगी को हमें मस्तिष्क से डिलीट करना चाहिए। इससे सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
विज्ञापन


गीता में मिलता है कर्म का उल्लेख
कृषि मंत्री ने कहा कि गीता में भी कर्म, विकर्म और अकर्म का उल्लेख मिलता है जो हमें जीवन में बड़ा लक्ष्य तय कर कर्म करने की प्रेरणा देते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि अंग्रेजों ने हमारी शिक्षा पद्धति को कमजोर करने का काम किया। विद्यार्थी मालिक बनने के संस्कारों की शिक्षा को छोड़कर नौकर बनने की शिक्षा ग्रहण करने लगे। उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि देश के निर्माता बनो, मालिक बनो, नौकरी देने वाले बनो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट आरक्षण के सवाल पर सकपकाए धनखड़
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री से सवाल पूछा गया कि सरकार पहले कहती थी कि धरना देने वाले चंदा खाऊ हैं, लेकिन ऐसे लोगों से बातचीत क्यों की गई। इस पर धनखड़ सकपका गए और गाड़ी की ओर बड़े। यहां रुक कर उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार को कुछ नसीहत दी। एक कैमरामैन ने इसे रिकार्ड कर लिया। इस पर धनखड़ ने उसे नसीहत दी कि जो बातें उन्होंने मीडिया को नहीं कही, उन्हें प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed