{"_id":"6b048d3e9518193cde05d9c3","slug":"roads-in-the-huda-sector-of-narwana-will-be-improved-jind-news-c-199-1-jnd1005-164227-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना के हुडा सेक्टर में 3.40 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, सीवर और पार्कों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना के हुडा सेक्टर में 3.40 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, सीवर और पार्कों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। शहर के हुडा ग्राउंड मार्केट एचएसवीपी क्षेत्र के सुंदरीकरण को लेकर प्रस्तावित नक
नरवाना। शहर के एचएसवीपी सेक्टर में रहने वाले लोगों को जल्द ही बेहतर सड़कें, दुरुस्त सीवर और विकसित पार्कों की सुविधा मिलेगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) क्षेत्र में सड़क, सीवरेज, फुटपाथ और पार्कों के नवीनीकरण व सुंदरीकरण पर करीब 3 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
सोमवार को हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने हुडा ग्राउंड मार्केट में इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। परियोजना के तहत सेक्टर की क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। सीवर और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
फुटपाथों की मरम्मत एवं नवीनीकरण के अलावा पार्कों को विकसित कर उनका सुंदरीकरण किया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से सेक्टर के निवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी और सार्वजनिक स्थलों का स्वरूप भी बदलेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर एचएसवीपी के संपदा अधिकारी सत्यवान मान, एसडीएम जगदीश चंद्र, नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, वाइस चेयरमैन शशिकांत शर्मा, सत्य प्रकाश सैनी, रिछपाल शर्मा, तेजपाल शर्मा, सुरेश पांचाल, विनय मित्तल, मनोज कुमार, संजय बल्हारा, जसवीर नैन और एचएसवीपी के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
44 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन भी बिछेगी
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करवाया जा रहा है। शहर में पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए करीब 44 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नई पाइपलाइन बिछने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, सीवरेज और पार्कों से जुड़े कार्य पूरे होने पर शहर की सुविधाओं और स्वरूप में सुधार दिखाई देगा।