{"_id":"6b048dc02d52b471b00dedd8","slug":"birendra-singh-should-come-forward-with-even-a-single-instance-of-vote-theft-subhash-barala-jind-news-c-199-1-sroh1006-164258-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट चोरी का एक भी मामला सामने लाकर दिखाएं बीरेंद्र सिंह : सुभाष बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट चोरी का एक भी मामला सामने लाकर दिखाएं बीरेंद्र सिंह : सुभाष बराला
विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी24-राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत कोच
उचाना। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें चुनौती दी कि वे 2024 के चुनाव में गलत तरीके से वोट काटे जाने का एक भी उदाहरण सामने लाकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि यदि वोट चोरी हुई है तो इसका ठोस प्रमाण भी होना चाहिए। बराला सोमवार को घसो खुर्द स्थित आरोही सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सातवीं राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
23 से 27 नवंबर तक चलने वाली इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के पुरुष बॉक्सर भाग ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बॉक्सिंग एसोसिएशन को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को ग्रेडेशन प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरियां और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों के लिए आर्थिक पुरस्कार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लोकतंत्र में ऐसी भाषा का स्थान नहीं
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह के भाजपा को कसाई कहने संबंधी बयान पर बराला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह प्रदेश और देश के बड़े नेता हैं लेकिन लोकतंत्र में ऐसी भाषा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह को अपने आरोपों के समर्थन में कोई ऐसा मतदाता सामने लाना चाहिए, जिसका वोट गलत तरीके से काटा गया हो। उन्होंने छातर, घसो कलां, घसो खुर्द और डूमरखा गांव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां किसी मतदाता या सरपंच ने ऐसी शिकायत की है तो उसे सार्वजनिक किया जाए।
दुष्यंत चौटाला पर भी किया कटाक्ष
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बयान पर बराला ने कहा कि उनका वहम जनता ने चुनाव में निकाल दिया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग रोज मुख्यमंत्री बनकर सोते हैं, लेकिन जनता चुनाव में उन्हें जवाब दे चुकी है। धान खरीद में 1500 से 2000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।