फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Yashoda Arya got first place in traditional yoga and rhythmic pair.

Jind News: यशोदा आर्या ने ट्रेडिशनल योग और रिदमिक पेयर में पाया पहला स्थान

Sat, 22 Feb 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Yashoda Arya got first place in traditional yoga and rhythmic pair.
जींद। रोहतक में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट की ट्रायल में जींद की यशोदा आर्या ने ट्रेडिशनल योग और रिदमिक पेयर में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 150 प्रतिभागी भाग ले रहे थे। यशोदा आर्या का अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है।
विज्ञापन

रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में एक दिवसीय ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज ट्रायल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग इवेंट थे। ट्रेडिशनल योग में 40 से 50 आयु वर्ग में यशोदा आर्या पहले स्थान पर रहीं। इसके बाद रिदमिक पेयर इवेंट हुआ, जिसमें यशोदा के साथ पेयरिंग में गुरुग्राम से निधि थीं। पेयरिंग में भी दोनों पहले स्थान पर रहीं। अब दोनों ही इवेंट में यशोदा नेशनल के लिए सिलेक्ट हो गई हैं। अब पांच से आठ मार्च तक चंडीगढ़ में नेशनल टूर्नामेंट होगी। ट्रायल में पहले स्थान पर रहने वालों को ही नेशनल के लिए क्वालीफाई किया जाता है। यशोदा आर्या जींद के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में केमिस्ट्री की अध्यापिका हैं। आठ साल की उम्र से ही यशोदा योग का अभ्यास कर रही हैं और अब तक नेशनल में 10 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। पिछले साल हुए खेलों में भी रिदमिक पेयर और आर्टिस्टिक सोलो में यशोदा ने सिल्वर और ब्राॅन्ज मेडल जीते थे। यशोदा आर्या ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी पांच गोल्ड मेडल जीत चुकी है। इसके अलावा नेशनल लेवल की फेडरेशन प्रतियोगिताओं में भी यशोदा के पांच मेडल हैं। यशोदा वर्तमान में जींद के अर्बन एस्टेट स्थित डिवाइन योगा पर प्रेक्टिस करती है और बच्चों को योग सीखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed