{"_id":"68e94bd937de1e28640f92cf","slug":"x-ray-shifted-to-tb-ward-due-to-repairs-jind-news-c-199-1-sroh1009-142272-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मरम्मत के चलते टीबी वार्ड में स्थानांतरित हुआ एक्स-रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मरम्मत के चलते टीबी वार्ड में स्थानांतरित हुआ एक्स-रे
Fri, 10 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
10जेएनडी05-नए भवन में बंद किया गया एक्सरे रूम। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में मरम्मत के चलते एक्सरे वार्ड में एक्स-रे बंद कर दिए हैं और इसकी वैकल्पिक व्यवस्था टीबी वार्ड में की गई है। इसके चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। कार्य पूरा होने तक एक्स-रे सुविधा को टीबी वार्ड में स्थानांतरित रहेगी।
इस दौरान केवल एमएलआर, ट्रॉमा केस और अत्यंत आवश्यक मामलों के एक्सरे को ही नई बिल्डिंग के एक्सरे विभाग में प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं सामान्य मरीजों को टीबी वार्ड में एक्सरे के लिए भेजा जाएगा। यहां संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है क्योंकि यहां टीबी रोगियों की जांच होती है।
ऐसे में एक्स-रे करवाने आने वाले मरीजों को यहां इंतजार भी करना पड़ता है। इसके चलते मरीज मजबूरी में यहां एक्सरे करवा रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1800 की ओपीडी होती है। इनमें लड़ाई झगड़े, सड़क दुर्घटनाओं व अन्य मरीजों की जांच के प्रतिदिन लगभग 180 एक्सरे होते हैं। वहीं अब तक इमरजेंसी भी शुरू नहीं हो पाई है और एक माह से खुले में ही इमरजेंसी चल रही है।
विज्ञापन
वर्जन
रेनोवेशन कार्य मरीजों की बेहतर सुविधा के लिए किया जा रहा है। एक्स-रे रूम के कार्य को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए टीबी वार्ड में एक्स-रे करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। -डाॅ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।