{"_id":"65aab1ce6bc17fdf96066c4a","slug":"worshiped-akshat-kalash-yatra-taken-out-in-village-muana-jind-news-c-199-1-jnd1001-11934-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव मुआना में निकाली गई पूजित अक्षत कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव मुआना में निकाली गई पूजित अक्षत कलश यात्रा
Fri, 19 Jan 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
मुआना गांव में पूजित अक्षत कलश यात्रा निकालते हुए श्रद्धालुगण। संवाद
सफीदों। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी व मातृ शक्ति के सहयोग से मुआना गांव में भव्य पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्यातिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला सचिव प्रमोद गौत्तम ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुआना प्रखंड के अध्यक्ष राम सिंह नंबरदार व सहसंयोजक दीपक राणा ने की। इस अवसर पर महंत गणेश गिरी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।
यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण करके आगे-आगे चल रही थी। वहीं भजनों की धून की श्रद्धालुगण जय श्रीराम के जयघोष के साथ नाचते गाते हुए चल रहे थे। वहीं गांव में अयोध्या से पहुंचे पूजित अक्षत, श्रीराम मंदिर के सुंदर चित्र व पत्रक श्रद्धालुओं में वितरित किए गए। विश्व हिंदू परिषद जिला सचिव प्रमोद गौत्तम ने कहा कि आप और हम सभी भाग्यशाली हैं कि इस हमारी आंखों के सामने भगवान श्री रामलला के बाल स्वरूप विग्रह अयोध्या जी में विराजमान होंगे। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, सुभाष राणा, सोनू, अंकित, निखिल, अशोक राणा, सचिन, पीलू, गौरव, गोलू व जतिन शर्मा मौजूद थे।