फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   World Environment Day... Message of water conservation and cleanliness conveyed.

Jind News: विश्व पर्यावरण दिवस....जल बचाने और स्वच्छता का दिया संदेश

Fri, 05 Jun 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
World Environment Day... Message of water conservation and cleanliness conveyed.
05जेएनएडी02: गोविंदपुरा गांव में जल संरक्षण दिवस पर पौधरोपण करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के अ​धिक
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने गांव गोविंदपुरा में आयोजित विशेष ग्राम सभा में कहा कि पर्यावरण, पेड़ और पानी का संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रकृति के इन अनमोल संसाधनों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिले की सभी 300 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इनमें जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। गोविंदपुरा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच कवलजीत ने की।
विज्ञापन

रणधीर मताना ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष पांच जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 1972 में स्वीडन में आयोजित मानव पर्यावरण सम्मेलन के बाद की गई थी और पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज 143 से अधिक देशों में यह दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना है।
स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयक जय सिंह ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और घर-घर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को मजबूत बनाने पर बल दिया। ग्राम पंचायत की ओर से गांव में पौधारोपण भी किया गया। इसके अलावा गोविंदपुरा में डोर-टू-डोर सर्वे कर कचरा प्रबंधन की स्थिति की जानकारी ली गई।
इस दौरान ग्राम सचिव कोमल, स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयक जय सिंह, पंप ऑपरेटर अजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान तेज
रणधीर मताना ने बताया कि जिले के सभी खंडों में जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जींद में दिनेश कुमार, जुलाना में सोमलता सैनी, पिल्लूखेड़ा में सुरेंद्र दुग्गल, सफीदों में बलवान सिंह, अलेवा में ईश्वर सिंह, उचाना में कुशल शर्मा और नरवाना-उझाना में सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में अवैध और अस्वच्छ जल कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पेयजल की बर्बादी करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed