{"_id":"6a358e0bf988fdad37009774","slug":"workers-should-go-door-to-door-to-verify-voter-list-atri-jind-news-c-199-1-sroh1006-155363-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें : अत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें : अत्री
विज्ञापन
फोटो 19जेएनडी18-एसआईआर अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करते हुए विधायक देवेंद्र चतरभु
उचाना। 15 जून से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने और अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक अत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और ऐसे नागरिकों की जानकारी जुटाएं जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन्हें भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में एसआईआर अभियान के तहत चल रही प्रक्रियाओं, फॉर्म भरने, संशोधन, नाम जोड़ने और हटाने से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों और समय-सीमा की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।