फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers protested and burnt a copy of the notification of the Labour Codes.

Jind News: मजदूरों ने प्रदर्शन कर जलाई लेबर कोड्स की अधिसूचना की प्रति

Thu, 27 Nov 2025 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Workers protested and burnt a copy of the notification of the Labour Codes.
26जेएनडी31-लेबर कोड को रद्द करने की मांग को लेकर नगराधीश मोनिका कुमारी को ज्ञापन देते हुए मजदूर
जींद। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों और आमजन ने पुराने बस अड्डा से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। मजदूरों ने केंद्र सरकार की जन, मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। लेबर कोड्स की अधिसूचनाओं की प्रतियां जलाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले पुराने बस अड्डा पर एक जनसभा हुई जिसकी संयुक्त अध्यक्षता सीटू जिला अध्यक्ष डॉ. रमेशचंद्र, किसान सभा के वेद अलेवा, एसकेएस के सतीश पटवारी, इंटक के सतीश बड़ौदा ने की। संचालन सीटू जिला सचिव का. कपूर सिंह ने किया।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के छज्जू राम और खेत मजदूर यूनियन के सूरजभान व वेद प्रकाश ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए लेबर कोड्स को रद्द करने की मांग की। उन्होंने लेबर कोड्स की अधिसूचनाओं की प्रतियां जलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों के इशारे पर मजदूरों के सारे अधिकार छीन लिए हैं। यदि ये जनविरोधी नीतियां वापस नहीं ली गई तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि श्रम संहिताओं को रद्द कर पुरानी मजदूर-हितैषी कानूनों को बहाल किया जाए। न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये प्रतिमाह तय की जाए। सभी को पक्की नौकरी, समान काम-समान वेतन लागू हो।
ठेका प्रथा, फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट और अप्रेंटिस नीति को पूरी तरह खत्म किया जाए। सभी असंगठित मजदूरों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए। महंगाई पर रोक लगाई जाए व पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम तुरंत कम किए जाएं। पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।

इस अवसर पर सीटू के राज्य के नेता विनोद कुमार, राजबाला, प्रताप नंबरदार, राजेश कुमार, नीलम, अनीता, संदीप जाजवान मौजूद रहे। संवाद

26जेएनडी31-लेबर कोड को रद्द करने की मांग को लेकर नगराधीश मोनिका कुमारी को ज्ञापन देते हुए मजदूर

26जेएनडी31-लेबर कोड को रद्द करने की मांग को लेकर नगराधीश मोनिका कुमारी को ज्ञापन देते हुए मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed