फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   worker dies by turning down a trolly full of bricks

ईंटों से भरी ट्रॉली पलटने से नीचे दबकर मजदूर की मौत

Fri, 13 Dec 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
worker dies by turning down a trolly full of bricks
गांव कंडेला स्थित ईंट भट्ठे पर ईंटों से भरी ट्रॉली पलटने से ईंटों के नीचे दबने से मजदूर की दबकर मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव का पीजीआई रोहतक से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव पेस्टा, जिला बांदा उत्तर प्रदेश के राजू (38) गांव कंडेला के निकट ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। परिवार के साथ वह यहां पर रहता था। शुक्रवार शाम को भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली में ईंटें लादी गईं। राजू ट्रॉली के ऊपर बैठ गया। जब ट्रैक्टर ट्रॉली गंतव्य की तरफ जा रही थी तो वह पलट गई, जिससे राजू ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed