{"_id":"69da9405cdf647b2a00c2b73","slug":"women-can-get-33-participation-from-lok-sabha-elections-2029-dr-anuradha-jind-news-c-199-1-jnd1010-151445-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2029 से महिलाओं को मिल सकती है 33% भागीदारी : डॉ. अनुराधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2029 से महिलाओं को मिल सकती है 33% भागीदारी : डॉ. अनुराधा
Sun, 12 Apr 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी06: डॉ. अनुराधा सैनी
जींद। नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2029 से ही महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत भागीदारी मिल सकती है। डॉ. सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार अधिनियम को लागू करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी माह संसद में इसे प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।
चेयरपर्सन ने कहा कि दशकों से लंबित मांग को मोदी सरकार ने मजबूती से साकार किया है। इस कानून के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा जो समावेशी विकास के संकल्प को दर्शाता है। डॉ. अनुराधा सैनी के अनुसार, यह कदम न केवल महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाएगा बल्कि भारतीय लोकतंत्र को भी अधिक समावेशी और प्रगतिशील बनाएगा।