फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman released on bail from jail and all her belongings found stolen

Jind News: जेल से जमानत पर आई महिला तो चोरी मिला सारा सामान

Tue, 21 May 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 21 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Woman released on bail from jail and all her belongings found stolen
जींद। अर्बन एस्टेट में मकान का ताला तोड़कर चोर करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन एस्टेट निवासी रितु लाठर ने बताया कि वह 2018 से यशवीर के मकान में किराये पर रहती थी। वर्ष 2021 से एनडीपीएस के मामले में जिला जेल में सजा काट रही थी। जब वह जमानत पर बाहर आई के बाद 19 मई को अपने किराये के मकान में गई तो मकान मालिक ने उसे अंदर जाने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका सारा सामान चोरी हो गया है, जबकि मकान मालिक प्रथम तल पर रहते हैं। ऐसे में उनका सामान कैसे चोरी हो गया। अब उसके पास रहने का सहारा नहीं रह गया है। उसके पास रहने का कोई स्थान नहीं रह गया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके किराये के मकान से विंडो एसी, स्प्लीट एसी, डबल बेड, सिंगल दिवान, वाशिंग मशीन, फ्रिज, 7 सीटर सोफा, कांच की मेज, गैस गिजर, इलेक्ट्रॉनिक गिजर, सिलिंडर, रसोई का सामान, चार किलो चांदी का सामान व उसके कपड़े भी गायब मिले। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed