फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman killed in Kedhakemawati

खेड़ाखेमावती में महिला की हत्या

Fri, 31 Oct 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Fri, 31 Oct 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
गांव खेड़ाखेमावती खेत में बने मकान में रह रही एक महिला की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से वार कर हत्या की दी। महिला के शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चोट के निशान थे। महिला अपने छोटे बच्चों के साथ रहती थी। महिला के पांच साल के मासूम बच्चें ने पड़ोसियों को जाकर घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


 घटना की सूचना पाकर डीएसपी श्याम लाल, एसएचओ भारतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचं। एसएफएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को जुटाया है। पुलिस ने महिला के मायका पक्ष के लोगों ने जानकारी दी है। महिला की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


गांव खेड़ाखेमावती निवासी ज्योति (35) अपने तीन मासूम बच्चों के साथ पाजू गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर बने मकान में रहती थी। बृहस्पतिवार दोपहर को वह अपने बच्चों के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान अज्ञात लोग उसके घर में घुस गए और उस पर तेजधार हथियारों से वार करके उसकी हत्या कर दी। महिला की हत्या के समय उसके पांच वर्ष, तीन व डेढ़ वर्ष के बच्चे उसके पास ही मौजूद थे। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गए। अपनी मां को खून से लथपथ देखकर उसका पांच वर्षीय बेटा रोते हुए पड़ोसियों के पास गया और उसकी मां की हत्या करने की बात बताई। जानकारी पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो महिला ज्योति मकान के आंगन में मृत पड़ी थी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और सामान्य अस्पताल के शवगृह में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक पर सवार होकर आए थे दो व्यक्ति
पुलिस के अनुसार पांच वर्षीय बच्चे ने बताया कि दोपहर बाद दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आए और अपने साथ केले लेकर आए थे। व्यक्तियों ने बच्चों को बताया कि वह उसके मामा हैं। इस दौरान पांच वर्षीय तथा तीन वर्ष के बच्चे को खाने के लिए दो केले दे दिए और बाहर खेलने को कहा। इसी दौरान दोनों ने मिलकर उस पर चाकुओं से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से आठ केले बरामद किए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्यारे महिला के जानकार हैं।


तीन साल पहले बच्चों के सिर से उठा गया था पिता का साया
ग्रामीणों के अनुसार करनाल जिले के गांव खुशगढ़ निवासी ज्योति की लगभग सात साल पहले गांव खेड़ाखेमावती निवासी सुनील के साथ शादी हुई थी। पति सुनील की लगभग तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके बाद महिला खेतों में बने मकान में अपने पांच, तीन व डेढ़ साल के बच्चों के साथ रहती थी और उनका पालन पोषण कर रही थी। लेकिन बृहस्पतिवार को महिला की हत्या होने के बाद उनके सिर से मां का साया भी उठ गया। ज्योति की सास करनाल में उसके देवर के साथ रह रही है।



मायका पक्ष के लोगों को बुलाया
सफीदों थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। इसलिए इसकी सूचना महिला के मायका पक्ष के लोगों को दी है। उनके पहुंच जाने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और तेजधार हथियारों से वार करके हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed