फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five-day havan begins at Brihaspati Dev Temple

Jind News: बृहस्पति देव मंदिर में पांच दिवसीय हवन शुरू

Mon, 12 Oct 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Five-day havan begins at Brihaspati Dev Temple
11 जुलाना 01: मंदिर में हवन करते श्रद्धालुगण। स्रोत: आयोजक - फोटो : samvad
जुलाना। कस्बे के बदलूराम मार्केट के सामने नवनिर्मित बृहस्पति देव मंदिर में हवन कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के संस्थापक डॉ. भगवान दास ने बताया कि कस्बे में बृहस्पति देव का यह एकमात्र मंदिर है। मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पांच दिवसीय हवन का आयोजन किया जा रहा है। 15 अक्तूबर को मंदिर के कपाट आमजन के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर बृहस्पति देव के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। मंदिर बनने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed