फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Threat of rain looms over paddy crop; farmers' anxiety rises.

Jind News: धान पर मंडराया बारिश का खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता

Mon, 12 Oct 2026 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Threat of rain looms over paddy crop; farmers' anxiety rises.
फोटो 19 नरवाना। बारिश आने के दौरान ढका धान। संवाद - फोटो : samvad
नरवाना। शहर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने और ठंडक बढ़ने से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। करीब 10 बजे आसमान में अंधेरा छा गया जबकि 11 बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:20 बजे तेज बारिश होने लगी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट महसूस हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में तेज बारिश हुई जबकि नए बस स्टैंड के आसपास हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, नरवाना की नई अनाज मंडी में धान की फसल को तिरपाल से ढक दिया गया। किसानों और आढ़तियों को धान भीगने से बचाने की चिंता सताने लगी।
विज्ञापन


मंडियों में खरीद व्यवस्था पर भी नजर
मौसम में अचानक आए बदलाव को धान की कटाई और मंडियों में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बारिश के कारण मंडियों में धान लाने, फसल को सुरक्षित रखने और खरीद प्रक्रिया से जुड़े कार्यों पर असर पड़ने की आशंका रहती है। ऐसे में किसानों को आगामी मौसम को देखते हुए अपनी कटी हुई धान की फसल को सुरक्षित रखने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 19 नरवाना। बारिश आने के दौरान ढका धान। संवाद

फोटो 19 नरवाना। बारिश आने के दौरान ढका धान। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed