{"_id":"6626dae5567336714a03b304","slug":"woman-cheated-of-rs-51967-on-the-pretext-of-buying-a-product-jind-news-c-199-1-sroh1009-116093-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रोडक्ट खरीदने का झांसा देकर महिला से ठगे 51967 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रोडक्ट खरीदने का झांसा देकर महिला से ठगे 51967 रुपये
Tue, 23 Apr 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
जींद। महिला के व्हाट्सएप नंबर पर लिंक भेजकर टास्क खेलने व प्रोडक्ट खरीदने के झांसे में लेकर 51967 रुपये ठग लिए। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में मुआना गांव निवासी महिला मोनू कुमारी ने बताया कि 12 जनवरी को उसके व्हाट्सएप पर अज्ञात ने एक लिंक भेजा। जब उसने उसे खोला तो उसमें टेलीग्राम आईडी खुली। इसके बाद उस पर प्रोडक्ट खरीदने के लिए बातचीत हुई। इसके बाद उसको टास्क दिए गए, जिसके बाद उसको 500 रुपये पेटीएम के माध्यम से दिए गए। बाद में अलग-अलग प्रोडक्ट खरीदने के लिए टास्क दिए और उनकी राशि उससे बैंक खातों में डलवाई गई। इस दौरान उसको झांसे में लेकर कुल 51967 रुपये ठग लिए। बाद में उसके रुपये वास नहीं दिए और न ही प्रोडक्ट पहुंचाए गए। साइबर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।