फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman alleges harassment, case filed against 9 including husband

Jind News: महिला ने प्रताड़ना का लगाया आरोप, पति समेत 9 पर मुकदमा

Tue, 05 Dec 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Woman alleges harassment, case filed against 9 including husband
नरवाना। नरवाना सदर थाना क्षेत्र की महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, छेड़छाड़ व पति द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति समेत 9 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना नरवाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति तथा सास, ससुर, ननद समेत 9 लोगों ने उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की गई। जब उसने विरोध जताया तो उसको जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका गर्भपात भी करवाया गया। इसके अलावा परिवार के ही चार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। महिला थाना की जांच अधिकारी एएसआई सुमन ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed