{"_id":"ba7f9b936de6ec4f6ccd066da8127bce","slug":"will-soon-recruit-250-doctors-sandhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगी 250 डॉक्टरों की भर्ती : संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगी 250 डॉक्टरों की भर्ती : संधू
Jind
Updated Sat, 21 Jun 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगाें को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 250 डाक्टरों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। भर्ती प्रक्रिया जुलाई माह में शुरू हो जाएगी।
राज्य सरकार के इस निर्णय की जानकारी शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की अतिरिक्त सचिव नवराज संधू ने जींद के सामान्य अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अपने दौरे के दौरान उन्होंने जिला के अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि भविष्य में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं रहेगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा एक कार्य योजना तैयार की है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगाें को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे है। सरकार द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू की है, जिनके तहत लोगाें को नि:शुल्क दवाइयां, शल्य चिकित्सा और अन्य प्रकार की सुविधाएं सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराई जा रही है। भविष्य में डॉक्टरों की कोई कमी न रहे इसके लिए प्रदेश में तीन चिकित्सा शिक्षण संस्थान स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सामान्य अस्पताल परिसर में बन रही अस्पताल की नई इमारत में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि सामान्य अस्पताल जींद की पुरानी बिल्डिंग एवं नई निर्माणाधीन बिल्डिंग में मरीजों को हर प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इमारतों में कई तरह के बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों इमारतों में सीसी टीवी कैमरे, सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम, लिफ्ट की सुविधा, गंदे एवं बरसाती पानी निकासी के लिए सीवरेज सिस्टम, मरीजों को 24 घंटे बिजली पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बिजली का सब स्टेशन, अंडर ग्राउंड वाटर टैंक और अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने सामान्य अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को सामान्य अस्पताल एवं इसके विस्तारीकरण के लिए बनाई जा रही नई इमारत में अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अलग कोई बदलाव करना चाहते है तो वे प्राथमिक चरण में ही पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि निर्माणाधीन नई बिल्डिंग में ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी वार्ड, इमरजेंसी वार्डों को इस प्रकार से स्थापित करें कि डॉक्टरों द्वारा मरीज संभालने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बैठक के उपरांत अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सामान्य अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों से जुडे़ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक नरेंद्र कुमार अरोड़ा, हॉस्पिटीलिटी के निदेशक डॉ. प्रवीन गर्ग, चीफ आर्किटेक्ट हितेंद्र समेत जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की अतिरिक्त सचिव नवराज संधू ने सामान्य अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, ओपीडी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन कक्ष की थोड़ी जगह होने पर असंतोष जताया और आपातकालीन कक्ष को बड़ा बनाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अगर किसी प्रकार की कमी है तो वे इस बारे सूचित कर दें ताकि कमियों को दुरुस्त किया जा सके।
निर्जन गांवों का दौरा किया
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्जन गांव का दौरा कर प्रियदर्शनी आवास योजना के तहत बनाए गए सुमन एवं सोना नामक महिलाओं के घरों का जायजा लिया। इस दौरान उन्हाेंने घराें में शौचालय सुविधा की व्यवस्था का आंकलन किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण करवाने की सलाह दी। इस मौके पर उन्होंने गांव के तालाब को भी देखा और कहा कि थ्री पोंड सिस्टम के तहत पानी का सही प्रबंधन किया जाना चाहिए। इसके साथ-साथ उन्हाेंने गांव में पेव ब्लाक से बनी गलियों का भी आंकलन किया।
बहुरे अस्पताल के दिन
स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त सचिव के दौरे के कारण अस्पताल प्रबंधन ने सफाई का विशेष इंतजाम किया। जिस समय नवराज संधू सामान्य अस्पताल में कर्मचारियों की बैठक ले रही थी, अस्पताल का पूरा अमला सफाई को चकाचक करने में लगा हुआ था। डॉक्टर सफाई कर्मचारियों से कोनों और सीमेंट की बेंचों के नीचे गंदगी दिखाकर साफ करवाते नजर आए।